इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

by
कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के करीब 2500 शोज़ चलाए गए।  इसके बावजूद कंगना की ये फिल्म उनके करियर की तीसरी सबसे कम ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. जिस हिसाब से पिक्चर का हाइप बना था, इसे लेकर चारों तरफ चर्चा थी उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन बहुत ज़्यादा कम रहा।  पिक्चर 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई।
                    ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ ने पहले दिन देशभर से सिर्फ 2.4 करोड़ रुपये कमाए हैं. करीना की पिछली फिल्मों ‘धाकड़’, ‘थलाइवी’ और ‘तेजस’ के बाद ‘इमरजेंसी’ उनके करियर की सबसे कम ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. 2023 में आई उनकी फिल्म ‘तेजस’ की बात करें तो इसने पहले दिन 1.2 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. वहीं साल 2022 में आई ‘धाकड़’ ने पहले दिन 55 लाख रुपये कमाए थे. 2021 में आई ‘थलाइवी’ ने तो मात्र 32 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी।
                    कंगना का पिछला कुछ साल करियर के हिसाब से ठीक नहीं रहा है. उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं. ‘इमरजेंसी’ के साथ भी कुछ ऐसा ही दिखता नज़र आ रहा है. पिक्चर का वर्ड ऑफ माउथ कुछ खास नहीं है. देश के एक हिस्से में इसे बैन करने की मांग चल रही है. ऐसे में वीकेंड पर भी इसका बहुत ज़्यादा कलेक्शन करना संभव नहीं दिख रहा है।  वैसे कंगना खुद इस फिल्म को लेकर बयान दे चुकी हैं, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि ‘इमरजेंसी’ बनाकर गलती कर दी. इस फिल्म को रिलीज़ करवाने के लिए उन्हें इतने पापड़ बेलने पड़े कि अब वो आगे कभी कोई पॉलिटिकल फिल्म बनाने के बारे में नहीं सोचेंगी।
‘इमरजेंसी’ को कंगना ने डायरेक्ट भी किया है और प्रोड्यूस भी :  फिल्म में इंदिरा गांधी का लीड रोल भी कंगना ने खुद ही निभाया है. वैसे कंगना के करियर की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन भी किए हैं. जैसे ‘कृष 3’. इसका लाइफ टाइम कलेक्शन 231.79 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि इसे खालिस कंगना की फिल्म कहना सही नहीं होगा. ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म के चलने का एक बड़ा कारण थें. मगर ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’, ‘क्वीन’ जैसी फिल्में कंगना की कही जा सकती हैं. जिनका कलेक्शन भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रहा।
बाकी अब देखना होगा कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म वीकेंड पर कैसा करती है. हमने इस फिल्म का रिव्यू भी किया है जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में-अनुराग चन्द्र शर्मा

  सोलन :    सोलन जिला में 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को पंचायती राज संस्थाओं के तीन चरणों में होने वाले चुनावों में कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी...
article-image
पंजाब

बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज...
article-image
Uncategorized , पंजाब

*स्कूल ऑफ एमिनेंस फगवाड़ा को उत्कृष्ट विद्यालय किया घोषित

प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना को कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बेस्ट स्कूल के अवार्ड से किया सम्मानित फगवाड़ा/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह ये के कुशल नेतृत्व मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योग भारतीय संस्कृति की दुनिया को अमूल्य देन – राघव शर्मा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिमकैप्स परिसर बढे़ड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बोले उपायुक्त ऊना, 21 जून – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की दुनिया को दी गई एक अमूल्य...
Translate »
error: Content is protected !!