ईंट मार-मार कर लिव इन पार्टनर का कर दिया मर्डर : महिला मित्र से परेशान NRI ने दी जान

by
पटियाला/ मानसा : पंजाब में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनकी शुरुआत प्यार से हुई और हत्या के बाद खत्म हुई। पहली घटना मानसा की है और दूसरी पटियाला में हुई है। मानसा में महिला मित्र से परेशान एनआरआई ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं पटियाला में एक व्यक्ति ने लिव इन पार्टनर को ईंट मार मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मानसा में एक एनआरआई युवक ने महिला मित्र से परेशान होकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि एक महिला एनआरआई युवक से रुपये ऐंठने का दवाब बना रही थी। इसी दवाब के चलते युवक ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मल्ल सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह (31) के तौर पर हुई है। युवक की शादी नहीं हुई थी और परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता हरभजन सिंह की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव मल्ल सिंह वाला निवासी हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गुरप्रीत सिंह (31) पिछले आठ साल से दुबई में रह रहा था। गुरप्रीत सिंह की गांव गामीवाला की रहने वाली एक महिला के साथ दोस्ती थी। गुरप्रीत सिंह कुछ समय पहले ही दुबई से लौटा था। उक्त महिला उससे पैसों की डिमांड कर रही थी। पैसों के लिए गुरप्रीत पर दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उनके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी।
पिता हरभजन सिंह ने बताया कि वह बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। उसकी शादी को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। बोहा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोहा थाने के एएसआई सुखमंदर सिंह का कहना है कि मृतक के पिता हरभजन सिंह के बयान आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लिव इन में रहने वाली महिला के सिर में ईंट मारकर कत्ल
इधर पटियाला के समाना के वडैचां पती मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक 35 साल की महिला की उसके साथ रहने वाले व्यक्ति हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर में ईंट से कई वार कर कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था और मामूली झगड़े के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान निशा के तौर पर हुई है। थाना सिटी समाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी पवन कुमार के बयान के आधार पर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
पड़ोसियों को बताया था पति-पत्नी
पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक कुमार व निशा दोनों करीब पांच दिन पहले ही समाना के वडैचां पती इलाके में किराये पर रहने के लिए आए थे। दोनों ने पड़ोसियों के सामने खुद को पति-पत्नी बताया था। अशोक कुमार शराब पीने का आदी था और अक्सर इस बात पर दोनों में लड़ाई होती थी। सोमवार रात को भी दोनों में लड़ाई हुई। इसके बाद अशोक ने नशे की हालत में निशा के सिर में ईंट मार-मार कर उसका कत्ल कर दिया। आरोपी अशोक कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है जबकि निशा गुजरात की है। दोनों पहले से ही विवाहित थे, लेकिन अब पिछले करीब चार सालों से लिव इन रिलेशनशिप में एक-दूसरे के साथ रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना : 13 मार्च – मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस खाली हाथ : शार्प शूटर संतोष जाधव व नवनाथ सूर्यवंशी को महारष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में महाराष्ट्र की पूणे पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी है। उसने शार्प शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार कर लिया है। संतोष जाधव को गुजरात के कच्छ...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में मार्केट कमेटी के चेयरमैन का बलदीप सिंह ने पद संभाला

गढ़शंकर l मार्केट कमेटी गढ़शंकर के नए चेयरमैन बलदीप सिंह के ताजपोशी समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान की उवस्थिति में पद संभाला। इस दौरान डिप्टी...
article-image
पंजाब

माता कांसा देवी मंदिर के लिए नवनिर्मित सड़क का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

नया गांव 15 सितंबर: पंजाब सरकार और मंदिर कमेटी के सहयोग से नवनिर्मित माता कांसा देवी मंदिर को जाती सड़क का उद्घाटन श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!