ईईएमआईएस सोफ्टवेयर पर करवा सकेंगे रोजगार पंजीकरण एवं नवीकरण – अक्षय शर्मा

by

ऊना, 21 जून – जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सोफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सोफ्टवेयर में प्रार्थी अब अपने स्तर पर स्वयं या नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से रोजगार हेतु अपना पंजीकरण एवं नवीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए प्रार्थी https:/eemis.hp.nic.in/Home/UserLogin वेबसाईट पर जाकर अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और बोनाफाईड प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो प्रार्थी नजदीकी रोजगार कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त जो प्रार्थी अपने स्तर पर अपना पंजीकरण एवं नवीकरण नहीं कर सकते उनके लिए रोजगार कार्यालय मे पंजीकरण एवं नवीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों से सहयोग की अपील

एएम नाथ। बिलासपुर 09 दिसम्बर: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आर.डी.एस.एस. (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत जिला बिलासपुर...
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा स्थगित

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) – बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने पर दे रही विशेष बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन के दूसरे एवं अंतिम सत्र में शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस की जांच से तिलमिलाए वरिष्ठ कांग्रेस नेता : जयराम का मुख्यमंत्री से सवाल कौन दे रहा इस्तीफा

हिमाचल कांग्रेस में ‘निपटाने’ का खेल शुरू : जयराम ठाकुर धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सरकार पर सीधा प्रहार” केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के भविष्य और विजन पर भी रखी...
Translate »
error: Content is protected !!