योग भारतीय संस्कृति की दुनिया को अमूल्य देन – राघव शर्मा

by

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिमकैप्स परिसर बढे़ड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बोले उपायुक्त
ऊना, 21 जून – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की दुनिया को दी गई एक अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से न केवल व्यक्ति मानसिक, शारीरिक व अध्यात्मिक तौर पर सशक्त होता है बल्कि विभिन्न रोगों से लड़ने में शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती हैं। उपायुक्त आज हिमकैप्स लाॅ एवं नर्सिंग काॅलेज परिसर बढे़ड़ा में आयुष विभाग के सौजन्य से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए बडे़ गर्व की बात है कि योग आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। योग के प्रति दुनिया के दूसरे देशों में काफी आकर्षण बड़ा है जो हमारे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया है इससे भारतीय संस्कृति की यह प्राचीन धरोहर अब दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक योग या शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि हम डाॅक्टरों और अस्पतालों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने उपस्थित संस्थान के छात्र-छात्राओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए परिवार और समाज को भी जोड़ने का आहवान किया।
इस शिविर में विभिन्न योग क्रियाओं बारे विस्तृत जानकारी देकर योग क्रियाओ को किया गया तथा इनके महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस योग शिविर में डाॅ जगजीत देहल ने योग क्रियाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी तथा योगाभ्यास करवाया।
इस अवसर पर हिमकैप्स संस्थान के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे तथा संस्थान में आने के लिए उपायुक्त का स्वागत किया।
इससे पहले जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की विस्तृत जानकारी रखी तथा उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर हिमकैप्स संस्थान के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, हिमकैप्स संस्थान के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : किशोरी लाल

विधायक किशोरी लाल ने सगूर में 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण एएम नाथ।  बैजनाथ, 19 जनवरी :  विधायक किशोरी लाल ने सगूर गांव में जल शक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई कोटी में 11 नवंबर को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 11 नवंबर को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री मात्र सफलता की गारंटी नहीं, कौशल और निरंतर सीखना भी जरूरी : धर्माणी

इंदौरा, 24 फरवरी। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को अरनी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
Translate »
error: Content is protected !!