‘ईट राइट मेला’ – ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा : मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना – DC जतिन लाल

by
रोहित भदसाली :  ऊना, 3 अक्तूबर. ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज (गुरुवार) मेले की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के बाद दी। मेले का शुभारंभ पहली दिसंबर को प्रातः 10 बजे तथा समापन सायं 5 बजे होगा।
May be an image of 4 people and text
उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा प्रदेश में 3 जिलों ऊना, सिरमौर और किन्नौर में जिला मुख्यालयों पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में ऊना में पहली दिसंबर को मेले का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा के इस मेले का मुख्य मकसद ये है कि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वे स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें तथा स्वाद के साथ सेहत और आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें। उपायुक्त ने मेले की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
मेले में लगेंगे 30 स्टॉल
स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करने तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता के लिए स्कूल मैदान में लगभग 30 स्टॉल व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके जरिए लोगों को अच्छे भोजन के बारे में जागरूक और पौष्टिक भोजन की आदत को लेकर प्रेरित किया जाएगा। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, उद्योग, आयुर्वेद समेत अन्य सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स के साथ साथ स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद आदि के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
May be an image of 14 people, people studying, table and text
मिनी मैराथन का होगा आयोजन
पहली दिसंबर को प्रातः 6 बजे महिला, पुरुष व वरिष्ठ नागरिकों की तीन श्रेणियों में मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी । इस अवसर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।
मेले में रहेंगी ये गतिविधियां
मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, साइकलिंग, प्रश्न्नोत्तर प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी ।
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, चिकित्सा अधीक्षक संजय मनोकोटिया, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला स्थित लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल कविंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और सीपीएस बचाना ही रह गई मुख्यमंत्री सुक्खू की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश सिर्फ सत्ता पक्ष का नहीं है, ये हमारा है, हम सबका है। आर्थिक हालात को लेकर जैसी चिंता सरकार को है वैसी हम सबको भी है। प्रदेश में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!