ईडी ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप Ajit कार्रवाई, पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

by
जालंधर : ईडी की टीम ने वीरवार को जालंधर कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वीरवार सुबह भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था। यहां शाम तक लगातार पूछताछ होती रही। ईडी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

            पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के मंत्री थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थीं। इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे।।

       उस समय पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था। इसकी जांच पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की टीम भी कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस को टेकओवर कर लिया और मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था। केस को आगे बढ़ाते हुए आशु को बुलाया गया है।

दोपहिया वाहनों से दिखाई माल ढुलाई

लेबर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में अनाज मंडियों में आरोपी वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवा दिए। जांच के दौरान पता चला कि जो नंबर लिखवाए थे वह स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया के थे। जिन वाहनों के यह नंबर हैं, वह माल ढोने के लिए मान्य ही नहीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू का पटियाला जेल में विवाद ; बैरक में हुए विवाद के बाद 3 कैदियों को अन्य बैरक में शिफ्ट किया

पटियाला : 12 जुलाई : पटियाला जेल में रोड रेज केस में सजा काट रहे पूर्व क्रिकेट एवं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एवं उनकी बैरक के कैदियों के बीच तू-तू-मैं-मैं...
article-image
पंजाब

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने की छापेमारी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

नाभा : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोमवार को हियाणा खुर्द से मंडौर अजनोदा तक बनी सड़क की जांच करते हुए...
Uncategorized

Gem88 Racing – Thắng Lớ

các bộ phận của xe đạp điện Chào mừng mang đến với các bộ phận của xe đạp điện, bước đầu cá chơi ngay trực nhỏ đường chuyên nghiệp nghiệp, nơi đều phần nhiều...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति को समर्पित 16वां रक्तदान शिविर लगाया

गढ़शंकर , 7 जनवरी – शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी गढ़शंकर ने क्षेत्र के मोटिवेट्रो के सहयोग से गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में काका अमनदीप सिंह मट्टू की शाश्वत स्मृति को समर्पित 16वां रक्तदान...
Translate »
error: Content is protected !!