ईमानदारी की हर जगह चर्चा : जेवरात व नकदी से भरा पर्स पंजाब की महिला को लौटा पेश की ईमानदारी की मिसाल

by

ऊना। हिमाचल के ऊना स्थित रक्कड़ काॅलोनी के भरत भूषण ने नंगल (पंजाब) की महिला को जेवरात और नगदी से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जो रीजनल अस्पताल ऊना में बतौर डेंटल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। भरत भूषण की ईमानदारी की हर जगह चर्चा हो रही है। बता दें कि रविवार को भरत भूषण अपनी बाइक पर नंगल (पंजाब) की तरफ जा रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार बाइक उनके पास से होकर गुजरी। जिसके पीछे बैठी महिला का पर्स अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन महिला को पता भी नहीं चला। जिस पर भरत भूषण ने महिला के सड़क पर गिरे पर्स को उठाया। फिर उस बाइक का कुछ किलोमीटर तक पीछा भी किया। हॉर्न पर हॉर्न भी बजाए, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण वह बाइक तक पहुंच नहीं पाए। इसके बाद भरत भूषण ने उक्त पर्स को खोला, जिसमें नकदी के साथ-साथ कुछ जेवरात और एक मोबाइल फोन भी था। इसके बाद उन्होंने महिला के पर्स को पुलिस को देने का इरादा बनाया। लेकिन उससे पहले पर्स से मिले मोबाइल पर डायल नंबरों पर संपर्क किया। जिस पर पता चला कि यह पर्स नया नंगल (पंजाब) में रहने वाली सम्बल नाम की महिला का है। जो अपने किसी रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी। जब सम्बल को पर्स गिरने की सूचना मिली तो उसने भरत भूषण से मोबाइल पर संपर्क किया। महिला ने उनसे पुलिस को पर्स न देने की बात कही। फिर महिला ने रक्कड़ आकर भरत भूषण के घर अपना पर्स लिया। साथ ही पर्स लौटाने पर उनका धन्यवाद किया और भरत की ईमानदारी की प्रशंसा की। उधर, डेंटल असिस्टेंट भरत भूषण ने बताया कि पर्स में काफी नगदी थी और जेवरात भी थे। उन्होंने न तो नगदी और न ही जेवरात को काउंट किया। सिर्फ पर्स से मिले मोबाइल फोन से महिला के करीबियों को इस बारे में सूचित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ।  सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के कोटला-बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर : 25 अक्टूबर को सराज, नाचन व धर्मपुर में प्रत्याशियो के नामांकन पत्र भरने दौरान रहेगी साथ

गढ़शंकर :कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को इलेक्शन खत्म होने तक प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने 7 वार्डों के टिकट तय किए, उन वार्डों की सूची जारी, जहां से टिकट के लिए सिंगल आवेदन

शिमला : शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 34 में से 7 वार्डों के टिकट तय किए गए हैं। पहली सूची...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
Translate »
error: Content is protected !!