ईवीएम का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितंबर से : डीसी कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

by

धर्मशाला, 01 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला काँगड़ा में इलैक्ट्रोनिक मतदान मशीनों का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितम्बर, 2023 से किया जाएगा इस बाबत शुक्रवार को डीसी कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को इलैक्ट्रोनिक मतदान मशीनों का प्रथम स्तरीय निरीक्षण के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की प्रतियाँ भी उपलब्ध करवाई गई तथा समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 16 सितम्बर, 2023 से प्रत्येक दिन ईवीएम के निरीक्षण के समय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित् करने का आग्रह किया गया है तथा कार्य में किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी, उपस्थित अधिकारियों या कम्पनी के अभियन्ताओं को सूचित करें ताकि शंकाओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेष मीणा और डायरेक्टर देशराज को हटाया, IAS राकेश प्रजापति को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दरिंदगी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या : पार की बर्बरता की सारी हदें

एएम नाथ l चुवाड़ी l  चुवाड़ी क्षेत्र में दरिंदगी के बाद एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात चुवाड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल परिसर में हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का एमसीएमसी करेगी अवलोकन : चुनाव प्रक्रिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक -मुकेश रेपसवाल

आदर्श-आचार संहिता के पालन से सम्बद्ध है विज्ञापन प्रमाणन एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी राजनैतिक दलों, समूह...
Translate »
error: Content is protected !!