उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा ऐप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते : DC अपूर्व देवगन

by

चंबा,14 सितंबर :
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से सेवा संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए दो दिवसीय ई – कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों का मार्गदर्शन करते कहा कि
उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा ऐप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते।
उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स के माध्यम से उत्पादों की बाजार में पहचान बनाने के लिए सहायता मिल रही है।
साथ ही उन्होंने लोगों को नाबार्ड और विभागीय का लाभ लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को ई-कॉमर्स की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि उत्पादक ई-कॉमर्स के महत्वपूर्ण पहलुओं को अच्छी तरह समझ सके। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की सुविधा उपलब्ध करवाई है। ज़िला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों , आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों को चंबा प्रोडक्ट डॉट कॉम के नाम से ई-कामर्स प्लेटफार्म का हिस्सा बनाया गया है ।
कार्यशाला में जिला चम्बा के दूर दराज क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यशाला में जिला विकास प्रबंधक साहिल सवांगला ने लोगों को ई – कॉमर्स के माध्यम से व्यापार का संचालन करने की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने लोगों को ई-कॉमर्स और ओएनडीसी से जुड़ने की विभिन्न विधियों से जागरूक करवाया।
बुरांश एजेंसी शिमला से गौतमी श्रीवास्तव ने बिजनेस प्लान में प्रोडक्ट,मूल्य,स्थान व उनकी प्रोन्नति की जानकारी देते हुए किस तरह से हमें अपने उत्पाद की स्पष्ट योजना बनाकर बाज़ार की समझ, ब्रांड की कहानी, लाइसेंस व मार्केटिंग करने की विस्तृत जानकारी दी।
सेवा संस्था निर्देशक डॉ हरीश शर्मा ने लोगों की उत्पाद संबंधी आने वाली चुनौतियों से अवगत करवाया।
बुरांश एजेंसी से सिद्धार्थ लखनपाल ने ई -कॉमर्स के प्रकार, लाभ, चुनौतियां, ई -कॉमर्स के विभिन्न चैनल, और एफएसएसएआई लाइसेंस व पंजीकरण के बारे में जागरूक किया।
इस कार्यशाला में सेवा संस्था की टीम ,पांगी हिल्स के अंतर्गत आने वाले व अन्य स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन के लगभग साठ सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला में उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, सेवा संस्था निदेशक डॉ हरीश शर्मा, सपार्क संस्था निदेशक प्रदीप आज़ाद और बैंकर प्रवीन वर्मा सहित दूसरे दिन कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा से डॉ राजीव रैना, डॉ केहर सिंह और डीआरडीए से विनोद मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी निर्वस्त्र होकर महिला को बुलाता है पास : 9 अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय

 इंदौर । जब भी हम कहीं घर बसाते हैं तो एक पड़ोसी ही होता है जिससे हम अपने हर सुख-दुख बांटते हैं। पर अगर वही पड़ोसी अश्लीलता की सारी हदें पार कर दे तो?...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
Translate »
error: Content is protected !!