उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

by

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। इन्हें सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। जानकारी मिला रही है कि सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। डिफेंस प्रवक्ता ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कठुआ में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया और कठुआ-बसंतगढ़ बॉर्डर पर आतंकवादियों को घेरा गया। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और दोनों तरफ से कुछ राउंड फायरिंग भी हुई है।

                                          बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, चुनावों के चलते आतंकवादी गतिविधियों में एकाएक तेजी देखने को मिल रही है। यहां 3 चरण में चुनाव होंगे, पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी के चलते खुफिया एजेंसियों को प्रदेश के कई हिस्सों में आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली, जिसमें जम्मू-कश्मीर चुनाव और कैलाश कुंड यात्रा पर हमले की आशंका जताई गई है। आगे कहा गया कि आतंकी सुरक्षाबलों और पुलिस के ठिकानों पर भी हमला कर सकते हैं।

जानकारी दे दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गठन पाकिस्तान में साल 2000 में किया गया था। मौलाना मसूद अजहर ने इस संगठन को भारत में आतंक फैलाने के उद्देश्य से बनाया। इस संगठन को भारत सरकार ने बैन कर रखा है। बैन आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद देश में कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 2019 का पुलवामा बम विस्फोट भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त एवं स्वच्छ हिमाचल की दिशा में राह दिखा सकता है बघाट – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्ष 1948 में हिमाचल के नामकरण का गवाह बना बघाट आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए बजट में 15 करोड़ रुपए का प्रावधान- यादविंद्र गोमा*

*भुआणा में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय सामूहिक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ। पंचरुखी, 17 दिसंबर :  आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों और बागवानों की आजीविका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज होंगे बंद : 11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट छात्र होने पर बंद होंगे स्कूल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 94 प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद करने के बाद सरकार अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डिनोटिफाई करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसीटीवी की चौकस निगाहों में ऊना ज़िला, कानून व्यवस्था को मिली नई मजबूती : ‘सामर्थ्य’ के तहत विकसित तकनीक आधारित निगरानी तंत्र से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को मिला नया आयाम

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई. ऊना की सड़कों, बाजारों, प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर अब आधुनिक कैमरों की चौबीसों घंटे नजर है। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर पैनी निगरानी...
Translate »
error: Content is protected !!