उना ने सिरमौर को पराजित कर खिताब जीता : ऐतिहासिक चौगान में 11वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष हॉकी प्रतियोगिता संपन्न उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

by

चंबा, 30 अक्तूबर : खेलों का हमारे जीवन में काफी महत्त्व हैं। खेल खेलने से हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। खेल कोई भी है सब का अपना विशेष महत्व है यह बात उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने ऐतिहासिक चौगान में 11वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।
उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से व्यक्ति शारीरिक तौर पर स्वस्थ होने के साथ-साथ उसमें अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि हॉकी एसोसिएशन चंबा और हॉकी एसोसिएशन हिमाचल के संयुक्त तत्वाधान में जिला चंबा को चार दिवसीय 11वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई सात टीमों ने भाग लिया।
11वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच जिला सिरमौर और उना के बीच खेला गया जिसमें टीम उना ने टीम सिरमौर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
उपायुक्त ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर प्रभारी हिमाचल हॉकी इंडिया एसोसिएशन अनिल खंडवाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरेश राणा, महासचिव हॉकी चंबा मुकेश बेदी, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया प्रभारी हाशु शेख आचार्य मठ स्कूल महावीर, व सतनाम ग्रोवर सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 युवतियों सहित पांच अरेस्ट :मनाली पुलिस ने जाल में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

रोहित भदसाली। मनाली :  युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवतियां युवाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

ऊना, 21 जून – शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सीपीएस राम कुमार ने कसान में सुनी जनसमस्याएं : सदर मंडी में बनने वाले थाना-पलौण विद्युत प्रोजेक्ट का इसी माह टेण्डर लग जाएगा- राम कुमार

50 से अधिक समस्याओं का मौके पर किया निपटारा मंडी, 2 फरवरी। सदर मंडी विधानसभा की ग्राम पंचायत कसान में मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला नगर निगम ऊना के आयुक्त का कार्यभार : गिनाईं प्राथमिकताएं

रोहित जसवाल। ऊना, 13 जनवरी। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को नवगठित नगर निगम ऊना के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त के...
Translate »
error: Content is protected !!