उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

by
एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के दुःखद निधन होने पर शोक प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा भाई मुकेश जी एवं परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि जीवन संगिनी का इस प्रकार बिछड़ना बेहद कष्टकारी पल है। प्रो सिम्मी बहुत दयालुता  से भरी धार्मिक, नेकदिल और समाजसेवी महिला थीं। उनका इस प्रकार अचानक निधन बहुत बड़ी क्षति है। समाज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।  पीड़ा के इस क्षण में हम सब मुकेश अग्निहोत्री जी के साथ हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में मनाया युवा दिवस, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलवी पाठक ने, द्वितीय स्थान हरमन ने व तृतीय स्थान सिमरन ने हासिल किया

हरोली  – नेहरु युवा केंद्र ऊना के द्वारा गत दिवस स्वामी विवेकनन्द जयंती के उपलक्ष्य पर युवा सप्ताह के तहत युवा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद क्लब हरोली के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा : वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान)

नई दिल्ली : पहलवान बजरंग पूनिया के बाद सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 27 अक्टूबर को होगा प्रकाशित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा तथा यह सूचियां जिला के सभी 516 मतदान केंद्रों...
Translate »
error: Content is protected !!