वायरल हुया एक पत्र, उपमुख्यमंत्री ने अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by

शिमला : प्रदेश सरकार में बने उपमुख्यमंत्री ने वायरल हुए पत्र के मुताबिक अपने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें वह अपने संघर्ष की गाथा का बखान करने के अलावा 3 विधायकों की सिफाशि मंत्री पद के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने ही मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को न्यायालय में चुनौती देने पर भाजपा विचार कर रही है। इसको लेकर विधि विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। आसाम, मणिपुर और दिल्ली सरकार की तरफ से की गई ऐसी नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट गलत ठहरा चुक है, क्योंकि यह संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है।
जयराम ठाकुर ने कहा पूर्व सरकार की तरफ से बिना कैबिनेट की मंजूरी के डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के निर्णय को चुनौती देने को लेकर भी भाजपा कानूनी राय ले रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि राज्य में अव्यवस्था की स्थिति को पैदा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने क्रियाशील हो चुके संस्थानों तक को बंद कर दिया, जो जनहितों के खिलाफ है।
मिशन लोटस का कोई मूड नहीं : जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का मिशन लोटस का कोई मूड नहीं है, लेकिन कांग्रेस को अपने कुनबे को संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसी स्थिति पैदा न हो जाए कि इस विषय पर सोचना पड़े। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार की स्थिति यह कि सुंदरनगर में वर्ष, 1952 में पुलिस चौकी तक को डिनोटिफाई कर दिया गया। इसी तरह पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में क्रियाशील रहे एसडीएम कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक रोजगार देने वाले 2 सीमैंट उद्योगों अंबूजा व एसीसी पर ताले लटके हैं। इसके अलावा वैट के दाम बढ़ाए जाने के कारण डीजल के दाम में 3 रुपए महंगे हो गए, जिससे आम जनता पर बोझ पड़ा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि धर्मशाला में संपन्न हुए शीतकालीन सत्र के दौरान वीआईपी गैलरी में बैठने वाले वीडियो बना रहे थे। इसके अलावा वर्तमान सरकार के 1 माह के कार्यकाल में जनता अभी से सडक़ों पर उतरना शुरू हो गई तथा विपक्ष को पहले ही सत्र में वॉकआऊट करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास सम्भव – संजय अवस्थी

बायला में 23.11 लाख रुपए से पशु औषधालय भवन का किया लोकार्पण अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय ध्वज फहराया : भावी पीढ़ियों को समृद्ध, सुरक्षित और विकसित हिमाचल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार सतत् प्रत्यनशील-विक्रमादित्य सिंह

 सोलन : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग से पानी दिलाएगा एनओसी : नए प्रोजेक्ट निर्माण के लिए पानी की उपलब्धता की जांच जरूरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में किसी भी नए प्रोजेक्ट के निर्माण को आरंभ करने से पहले जल शक्ति विभाग की एनओसी मिलना अब आसान नहीं होगा। एनओसी जारी करने से पहले संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!