जो आज पूछते हैं सरकार कैसे बनेगी, वही पूछते थे राज्य सभा कैसे जीतेंगे : जयराम ठाकुर

by

नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा जूझते रहते हैं केएल ठाकुर

डेढ़ साल से प्रदेश विकास के बजाय घोटालों पर केंद्रित रही सुक्खु सरकार

एएम नाथ। सोलन/ नालागढ़ :
भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में जनसभा करने नालागढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज जो लोग पूछते हैं कि तीनों सीटें जीतकर भाजपा सरकार कैसे बना लेगी। यह वही लोग है जो कहते थे कि भाजपा राज्यसभा का चुनाव कैसे जीत पाएगी और हमें संख्या का गणित बताते थे। तब भी कांग्रेस की गणित फेल हुई है आगे भी होगी। राजनीति संभावनाओं का खेल है। इसमें उलट फेर होने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि सरकारों का काम विकास होता है, नई सुविधाएं देने और नई योजनाएं शुरू करने का होता है। जिससे समय के साथ लोगों की ज़रूरतों का ध्यान रखकर उन्हें सुविधाएं दी जा सके।

लेकिन यह सरकार उल्टा कर रही है। नई योजनाएं लाने के बजाय पुरानी योजनाएं बंद और नए संस्थान खोलने के बजाय पुराने चले हुए संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है। जो सरकार बच्चों के स्कूल, कॉलेज और अस्पताल को बंद करने को अपनी उपलब्धि बता रही हो उसके मुखिया से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि केएल ठाकुर को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाइए और विकास की चिंताएं हम पर छोड़ दीजिए। भाजपा की सरकार में नालागढ़ का विकास रफ़्तार पकड़ेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीबीएन के विकास का पैसा भी सरकार ने रोक दिया। आज जो भी नालागढ़ में दिखायी दे रहा है वह भाजपा की सरकार के दौरान किया गया कार्य है। आज फ़ोर लेन भाजपा की सरकार के कारण हैं। जब भी भाजपा सत्ता में रही है तो उसने नालागढ़ की इंडस्ट्री को मज़बूती देने का काम किया है। देश में तीन मेडिकल डिवाइसेज पार्क बने तो उसमें से एक पार्क नालागढ़ को मिला। सुरक्षा, संरक्षा और सहयोग देकर उद्योगों को बढ़ाने का काम किया। लेकिन कांग्रेस सरकार में आज क्या हाल है पूरी दुनिया देख रही है। अपराध का बोलबाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। उद्योग पलायन कर रहे हैं और सरकार उन्हें सुरक्षा देने के बजाय माफ़ियाओं को संरक्षण दे रही है। उद्योगों के लिए बिजली की ज़रूरी होती है लेकिन सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिये। नालागढ़ में बिजली आती कम है और जाती ज़्यादा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केएल ठाकुर नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा से जूझते रहे हैं। मेरे कार्यकाल में भी वह नालागढ़ के लिए सुविधाओं की माँग करते रहे और उन्हें सरकार की तरफ़ से हर सहयोग दिया गया। उनकी माँग पर अस्पताल के बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई गई, अस्पताल का स्तरोन्नयन किया गया लेकिन सुक्खू सरकार ने आते ही सभी को डेनोटिफाइ कर दिया। अस्पताल को बहाल करने की माँग वह सुक्खू सरकार से करते ही रहे लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। क्या किसी विधायक के लिए सड़के, अस्पताल और स्कूल माँगना ग़लत बात है। सरकार ने इनकी बात सुनने के बजाय प्रताड़ित करने शुरू कर दिया। राज्यसभा में हिमाचल के नेता को वोट करने पर सरकार ने केएल ठाकुर पर मुक़दमे दर्ज करवाए। परिवार और रिश्तेदारों को भी परेशान करने का प्रयास किया। जिसके कारण उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा। मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोग सुक्खू सरकार द्वारा लोगों के प्रताड़ित करने के ख़िलाफ़ हैं और वह खुलकर भाजपा के साथ खड़े हैं। प्रदेश के लोग अब कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। लोकसभा के चुनाव से यह साफ़ हो गया है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने रामपुर पसवाला, ढांग उपरली, रतवाड़ी, और नालागढ़ वार्ड एक में जन सभाओं को संबोधित किया। इस मौक़े पर उनके साथ विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा और सभी स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाने में पेन ड्राइव फॉर्मेट हो रही थी तो उसे कौन करवा रहा था फॉर्मेट : जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मौत के मामले जो तथ्य सामने आए हैं वह हैरान करने वाले मुख्यमंत्री सदन में विमल नेगी को न्याय देने का आश्वाशन दे रहे थे और थानें में पेनड्राइव फॉर्मेट हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विद्युत बोर्ड की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा व उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जा...
हिमाचल प्रदेश

रोजगार कार्यालयों में अब पंजीकरण के लिए मिलेगी आनलाइन सुविधा : आवेदकों अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

धर्मशाला, 31 जुलाई। रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहली अगस्त, 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह...
Translate »
error: Content is protected !!