*उपमुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय होली महोत्सव का समापन :पालमपुर में पेयजल और सीवरेज पर व्यय हो रहे 258 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री*

by
पालमपुर, 15 मार्च :- राज्य स्तरीय होली महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पालमपुर में 2 करोड़ 4 लाख की दो योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने आइमा में 1 करोड़ 9 लाख से अमृत मिशन में निर्मित जलाशय के जीर्णोद्धार का लोकार्पण और 99 लाख रुपये की लागत से वन उद्यान में बनने वाले जलाशय के कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज पर 258 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के सुधार एवं विस्तार पर 48 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में पेयजल सुधार और सीवरेज सुविधा पर 135 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को होली महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली रंगो, आपसी भाईचारे, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली का अपना विशेष और पौराणिक महत्व है। लाखों लोगों की आस्थाएं इस महापर्व के साथ जुड़ी हैं । उन्होंने पालमपुर वासियों को भव्य होली महोत्सव के सफलतापूर्ण आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल बहुत शालीन व्यक्तित्व हैं और बुटेल परिवार पालमपुर के विकास तथा लोगों सेवा में समर्पित भावना से कार्य कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा।
इससे पहले विधायक आशीष बुटेल ने उपमुख्यमंत्री का पालमपुर पधारने का स्वागत किया।
इस अवसर पर आयुष युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी, इनोवेशन एवं गवर्नेस गोकुल बुटेल, निगम महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार, पार्षद, त्रिलोक, एसडीएम नेत्रा मेती, डॉ अंजली गर्ग, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, दिनेश बुटेल, अर्चित बुटेल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी डॉ. अमित शर्मा ने

ऊना, 7 सितंबर: विधानसभा सामान्य चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला ऊना में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के लिए आज डीआरडीए सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भराड़ी-कुरला संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 

टुंडी तथा बनेट इत्यादि गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए व्यय होंगे एक करोड़ 50 लाख ट्रैक टूरिज्म को विकसित कर पर्यटन हब बनेगा भटियात क्षेत्र : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चंबा, ( टुंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

कुल्लू : कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गतरात्रि तलोगी के पास एक स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!