उपमुख्यमंत्री ने दुलैहड़ में घटना स्थल का दौरा किया, प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ गांव पहुंचकर हाल ही में घटी दर्दनाक घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बिजली की टूटी तार की चपेट में आने के कारण यहां 10 भैंसों की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई थी।
उपमुख्यमंत्री ने प्रभावित पशुपालक जाकुब अली सहित पीड़ित परिवारों व ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक व दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
श्री अग्निहोत्री ने प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, प्रशासन व बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस घटना की निष्पक्ष व त्वरित जांच की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, बिजली बोर्ड के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसवीं कक्षा के बाद क्या करें बिषय पर सेमीनार का सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में किया आयोजन 

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस एवं कैरियर काउंसलर साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नौंवीं एवं दसवीं कक्षा विद्यार्थियों को  ‘दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55 करोड रुपए के किए लोकार्पण व शिलान्यास : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की उपस्थिति में बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का किया शुभारंभ

ऊना, 20 नवम्बर – प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 महीनों के दौरान किए गए प्रयासों की बदौलत वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी विकास परियोजनाएं जमीनी स्तर पर दिखने जा रही हैं। इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर होस्टल और एमएलएसएम सुंदरनगर की टीमों ने जीता हॉकी खिताब

एएम नाथ। मंडी, 29 अगस्त।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में सुंदरनगर होस्टल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी

ऊना, 21 मई – पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को...
Translate »
error: Content is protected !!