संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

by
एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक संजय अवस्थी, दीप राज और विनोद सुल्तानपुरी को मनोनीत किया है। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्ज (एनसीएसएल) और नेशनल लेजिस्लेचर्ज कॉन्फ्रंेस भारत (एनएलसी भारत) द्वारा किया जा रहा है।
इस वैश्विक सम्मेलन के माध्यम से विश्वभर के विधायकों, नीति-निर्माताओं और संसदीय विशेषज्ञों को एक मंच पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से सुशासन, नीति-निर्माण, नवाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श के अलावा विभिन्न विषयों को जानने व समझने  में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरवशाली अवसर है जो राज्य की विधायी दक्षता और सक्रिय भागीदारी को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम गुम्मा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

ग्रामीण क्षेत्र में टैलेंट की कोई कमी नहीं – रोहित ठाकुर शिमला 03 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इस टैलेंट...
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर उपमंडल में 30 व 31 अक्तूबर को होंगे इंतकाल : एसडीएम गुरसिमर सिंह

नूरपुर 29 अक्तूबर। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व मामलों के घरद्वार के नजदीक त्वरित निपटारे के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत नूरपुर उपमंडल में 30 व 31 अक्तूबर, 2023 को इंतकाल (म्यूटेशन) दिवस...
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 26 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पढ़ो, लिखो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो’ का गुंजा नारा

‘बद्दी के अमरोहा गांव में सावित्रीबाई फुले का मनाया 195वां जन्म दिन बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर रहे मुख्य अतिथि सम्राट अशोक क्लब के आयोजन में ग्रामीणों ने लिया शिक्षा क्रांति...
Translate »
error: Content is protected !!