उपमुख्य सचेतक पठानिया ने बेटी के जन्मदिन पर मरीजों को वितरित किए फल

by
एएम नाथ। शाहपुर 03 नवंबर। शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने बेटी हर्षिका पठानिया के 12वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टाण्डा में मरीजों को फल तथा जूस वितरित किया।
इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कॉलेज टाण्डा में एडमिट मरीजो के साथ बातचीत करके उनका कुशल क्षेम भी पूछा। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां तथा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 42 दवाइयां निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इन दवाओं को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में भी शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि टांडा में एक उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी जिसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि हम पुरानी तकनीक के साथ बेहतरीन देखभाल सुविधा प्रदान नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में टांडा मेडिकल कॉलेज में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और मरीजों को काफी लाभ हुआ है। कार्डियालॉजी विभाग में नई प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं जिनमें सफल वाल्व रिप्लेसमेंट, जन्मजात हृदय दोष का उपचार और हृदय ट्यूमर सर्जरी आदि शामिल हैं। इसके अलावा अब टांडा में रेनल डिनर्वेशन की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन मशीनें और रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं स्थापित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए एम्स के साथ साझेदारी भी की है।
उधर शाहपुर सिविल अस्पताल में भी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हर्षिका के जन्मदिवस पर फल वितरित किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिब्बती गुुुुरू दलाई लामा से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की भेंट : *दलाई लामा ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को बताया सार्थक पहल: पठानिया

कांगड़ा को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही गतिविधियों से करवाया अवगत एएम नाथ। धर्मशाला, 06 अप्रैल: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोथा और साहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समारोह में विधायक नीरज नैय्यर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है...
Translate »
error: Content is protected !!