उपलब्धियों एवं कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की : आकांक्षी जिला कार्यक्रम चम्बा के केंद्रीय प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने की बैठक की अध्यक्षता

by

संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि हेतु स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सघन प्रयास करने के निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपमंडल चुवाड़ी स्थित खंड विकास कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा आकांक्षी जिला कार्यक्रम चंबा के केंद्रीय प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा) द्वारा की गई।
बैठक में आकांक्षी जिला चंबा के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के संदर्भ में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉ. रजनीश कुमार ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रदर्शन संकेतकों के अनुरूप जिला प्रशासन के सकारात्मक प्रदर्शन की सराहना करते हुए अधिकारियों को और अधिक प्रभावी प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग से प्राप्त प्राइज मनी के तहत जिले में खोली गई नई 20 लाइब्रेरी, प्री प्राइमरी के 17 नए स्कूल बनाने वहीं सीएसआर के तहत भवन हीन विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जिले में संस्थागत प्रसव की दर में वृद्धि हेतु स्वास्थ्य विभाग को और अधिक सघन प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कम जन्म भार वाले बच्चों की बढ़ती दर पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में अध्ययन कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
डॉ. रजनीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर विशेष रूप से जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा घुमंतू समुदायों को जागरूक कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
कृषि एवं बागवानी क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उन्होंने सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि करने तथा किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं पशुपालन विभाग को जिले में घटते पशुपालन व्यवसाय को पुनः बढ़ावा देने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी प्रदान किए।
बैठक के दौरान उपायुक्त चंबा, मुकेश रेपसवाल द्वारा बैठक का संचालन किया गया। उन्होंने प्रदर्शन संकेतकों के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा कुछ क्षेत्रों में आ रही समस्याओं से डॉ. रजनीश कुमार को अवगत करवाया, जिस पर डॉ. रजनीश कुमार ने उक्त विषयों को सक्षम स्तर पर प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी (परियोजना) जीवन कुमार, जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनोरिया, उप निदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उप निदेशक बागवानी प्रमोद शाह, उप निदेशक पशुपालन राकेश भंगारिया, उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, एलडीएम अग्रणी बैंक डी.सी. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस ने पंजाब के दो आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में किया ग्रिफ्तार : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग का मामला

बांद्रा : मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की और सागर को हथियार सप्लाई करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट

एएम नाथ । शिमला  : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा, हिमाचल, युपी समेत 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश,

हिमाचल ने बिहार व हरियाणा ने राजस्थान को हराया बीबीएन, 21 जनवरी (तारा) : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजन डॉक्यूमेंट मंडी की जनता के सामने रखेंगे : विकास का नया मॉडल करेंगे पेश –

एएम नाथ : रामपुर  :  मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह  ने कहा कि प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!