उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट : अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग

by
रोहित जसवाल। । ऊना, 17 अक्तूबर। जिला ऊना में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को स्थानीय खिलाड़ी अंकुश को एक संपूर्ण क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर सीपीओ ऊना संजय संख्यान भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे हैं, जो आगामी 3 से 9 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होगा। अंकुश हिमाचल प्रदेश की ओर से चयनित होकर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को सही दिशा, मार्गदर्शन और सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंकुश जैसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।
अंकुश ने क्रिकेट किट भेंट करने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने संकल्प जताया कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ खेलेंगे ताकि जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर सकें।
गौरतलब है कि अंकुश उपमंडल ऊना के संतोषगढ़ का निवासी हैं और वे दिल्ली में होने वाली डेफ राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता (3 से 9 नवंबर) में भाग लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दिए 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तैयार करने के निर्देश

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी का मामला : आज तक की एंकर अंजना ओम कश्यप और ग्रुप चेयरमैन अरुण पुरी के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज

चंडीगढ़ : भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज तक न्यूज़ चैनल की एंकर और मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुराने कार्यों को जल्द पूरा करें, नए कार्यों की रूपरेखा बनाएं : इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने बड़सर उपमंडल के अधिकारियों को दिए नए बजट की तैयारी के निर्देश बड़सर 02 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को यहां उपमंडल स्तर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!