40 दिन बाद हिमाचल प्रदेश के पायलट का शव अरब सागर में मिला : हेलिकॉप्टर दुर्घटना

by

एएम नाथ। शिमला :  भारतीय तट रक्षक हेलीकॉप्टर को खराबी के कारण समुद्र में जबरन उतारे जाने के करीब 40 दिन बाद, लापता चालक दल के अंतिम सदस्य का शव बरामद कर लिया गया है।भारतीय तट रक्षक ने कहा, “दुर्भाग्य से, कमांड में पायलट, कमांडेंट आरके राणा का पार्थिव शरीर 10 अक्टूबर (गुरुवार) को बरामद किया गया।”राणा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। पोरबंदर में स्थित तट रक्षक हेलीकॉप्टर 2 सितंबर को अरब सागर के ऊपर एक मिशन पर था, जब समुद्र में करीब 55 किलोमीटर दूर दुर्घटना हुई।

इसे एक व्यापारी जहाज पर सवार बीमार नाविक को निकालने का काम सौंपा गया था। कमांडर विपिन बाबू और प्रधान नाविक करण सिंह के पार्थिव शरीर 3 सितंबर को बरामद किए गए। एक व्यक्ति गौतम कुमार बच गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी में की बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भडीयां कोठी के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के बच्चों, अध्यापकों व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफर – 26 जेबीटी शिक्षकों को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से किया : 417 नए प्रवक्ता नियुक्त

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में युक्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को मंडी जिले में 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल पानी की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंधः मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने पहली जून, 2025 से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी की छोटी बोतलों के प्रयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश धर्माणी

नवरत्न कंपनियों और अन्य बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों में करेंगे अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था, प्लेसमेंट एवं मेंटोरशिप के लिए जल्द शुरू किया जाएगा एक ऑनलाइन प्लेटफार्म इनोवेशन पॉलिसी में युवाओं के लिए 10 लाख रुपये तक...
Translate »
error: Content is protected !!