उपायुक्त ने अंतर-राज्यीय बैरियर पर पंजीकरण प्रमाण पत्र जांच की तैयारियों का किया निरीक्षण

by
राघव शर्मा ने मैहतपुर, पंडोगा, पोलियां व बाथड़ी में जांची व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ऊना – जिला ऊना में अन्य राज्यों से प्रवेश के लिए 27 अप्रैल मध्यरात्रि से पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर तैयारियों का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने मैहतपुर, पंडोगा, पोलियां तथा बाथड़ी में अंतर-राज्यीय बैरियर पर व्यवस्थाओं की जांच की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार बिना पंजीकरण जिला ऊना में प्रवेश की अनुमति नहीं है, इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जा रही है।
डीसी ने अंतर-राज्यीय बैरियर पर बिना पंजीकरण पहुंचे व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने की व्यवस्था बनाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि समय पर उनकी कोविड टेस्टिंग करवाई जा सके तथा कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। उन्होंने सभी से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा बिना पंजीकरण के शुरू न करें।
निरीक्षण के दौरान राघव शर्मा के साथ एएसपी विनोद कुमार धीमान, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल पर कार्यशाला आयोजित : कर्मचारियों का प्रभावी प्रशासन के लिए डिजिटल पहल के कार्यान्वयन – अजय कुमार यादव

सोलन : डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग तथा ज़िला प्रशासन सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आज सोलन में ‘प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

रोहित भदसाली।  नादौन 15 सितंबर। जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस नें हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के दो कर्मचारी पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर के दो कर्मचारियों को विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के दो कर्मचारियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 दिसम्बर को सघन पल्स पोलियो अभियान, 63 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

एक भी बच्चा न छूटे, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें : उपायुक्त एएम नाथ। मंडी : उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 21 दिसम्बर को आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!