उपायुक्त ने किया ऐतिहासिक रंग महल के रखरखाव कार्यों का निरीक्षण 

by
वास्तुकला शैली के अनुरूप मरम्मत कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश
एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल का दौरा कर वहां चल रहे रखरखाव कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों के साथ रंग महल के संरक्षण, सौंदर्यवर्धन तथा रखरखाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में पड़े अनुपयोगी एवं पुराने कबाड़ की शीघ्र नीलामी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बना रहे।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी कार्य भवन की पारंपरिक वास्तुकला शैली, सौंदर्य एवं कलात्मक स्वरूप के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भवन में संरक्षित पुरातन एवं ऐतिहासिक सामग्रियों जैसे प्राचीन चित्रकला, पेंटिंग्स, नक्काशीदार लकड़ी, भित्तिचित्रों के अवशेष एवं अन्य कलात्मक धरोहर आदि को सुरक्षित रखने तथा उनके संरक्षण और प्रदर्शनी के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि भवन की दीवारों पर स्थानीय इतिहास, संस्कृति और लोक कथाओं से जुड़े नवीन भित्तिचित्र बनवाकर रंग महल को एक सांस्कृतिक आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
­
भवन में सिलन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग को व्यवस्थित जल निकासी सुनिश्चित करने तथा रंग महल के आसपास आवश्यक नालियों के निर्माण कार्य के निर्देश दिए ताकि वर्षा और रिसाव से भवन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। साथ में उपायुक्त ने रंग महल के प्रांगण के सौंदर्यीकरण पर भी कार्य करने को कहा।
उपायुक्त ने रंग महल में स्थित हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की जा रही हस्तशिल्प सामग्रियों जैसे चंबा रुमाल, शॉल, साड़ियाँ आदि की गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।
 इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा , जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, अर्थ शास्त्री परियोजना विनोद कुमार, सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तभी बंटी फॉरच्यूनर और इनोवा गाड़ियां- बिना वित्तीय स्वीकृति के बन गया सवा दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट : विमल नेगी के मृत्यु की प्रशासकीय जांच ने बेनकाब की सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा के डलहौजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश में पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला की 68 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित : DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अक्तूबर। ऊना जिले की 68 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन (एनटीईपी) कार्यक्रम 2023 के तहत टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ट्रैफिक नियम मानने वालों को बांटे फूल

कंवर की अध्यक्षता में प्रैस क्लब ऊना ने सड़क सुरक्षा माह के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन ऊना (29 जनवरी)- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ट्रैफिक नियमों का पालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक एएम नाथ। चम्बा : जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!