उपायुक्त ने नशामुक्त मंडी अभियान को सफल बनाने में की जनसहयोग की अपील

by
मंडी, 27 नवंबर।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और जनता, तीनों के संयुक्त प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
अपूर्व देवगन ने जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में रह रहे लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे, जो नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संदिग्ध लोगों की गतिविधियों से स्थानीय निवासी भी परेशान रहते हैं और इस समस्या के उन्मूलन के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उपायुक्त ने बताया कि नशे के लेन-देन अथवा इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी उपायुक्त कार्यालय के ई-मेल: dcmandi33@gmail.com अथवा मंडी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर: 9317221001 पर दी जा सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने के लिए लोगों से निरंतर सहयोग की अपील करते रहे हैं। यदि किसी क्षेत्र में छापेमारी, पुलिस गश्त बढ़ाने या विशेष निगरानी की आवश्यकता हो, तो नागरिक बिना किसी भय या झिझक के सूचना दे सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या का दोषी पूर्व फौजी 20 साल तक पुलिस से ऐसे बचा : फोन नहीं, सिर्फ कैश लेन-देन

दिल्ली । पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक पूर्व फौजी को पैरोल उल्लंघन के 20 साल बाद मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। उसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तैयार होगा मछलियों का पौष्टिक आहार सिफाब्रूड

आईसीएआर-सीआईएफए भुवनेश्वर ने महत्वपूर्ण समझौते में मत्स्य पालन विभाग को प्रदान किया सिफाब्रूड फीड का फॉर्मूला रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश में मछलियों के पोषण और सही डाइट को सुनिश्चित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रहा : डॉ. बिंदल

नाहन : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रवसिवार को सिरमौर भाजपा कार्यालय, नाहन में आयोजित हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठ सिद्धार्थन, अनुसूचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होल्ला मोहल्ला : रंगों के साथ शस्त्र प्रदर्शन….क्या मुगलों को जवाब देने के लिए शुरू हुआ था होला-मोहल्ला?

चंडीगढ़ : होली के मौके पर एक नाम बरबस चर्चा में आता है. वह है-होला मोहल्ला. पूरे देश ही नहीं दुनिया के अनेक हिस्सों में यह नाम बार-बार सामने आता है. जहां-जहां सिख समुदाय...
Translate »
error: Content is protected !!