उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का किया लोकार्पण

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा–II के सौजन्य से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत रेड क्रॉस संस्था को उपलब्ध करवाई गई स्वचालित बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख चमेरा चरण–द्वितीय एवं तृतीय अजय श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय जल विद्युत निगम द्वारा जिला चम्बा के लिए 18 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि से पांच स्वचालित बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों को चम्बा, सलूणी, तीसा, चुवाड़ी और डलहौजी में स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से एक साथ लगभग 40 सैंपलों की जांच की जा सकती है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।
उपायुक्त ने एनएचपीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक कल्याण से संबंधित कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।
एनएचपीसी के परियोजना प्रमुख अजय श्रीवास ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने जिले के विकास के प्रति निगम की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएसआर के अंतर्गत किए जाने वाले व्यय में जिला चम्बा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सचिव जिला रेड क्रॉस ऋषभ ठाकुर, एनएचपीसी की ओर से वित्त परियोजना प्रमुख अमित बंसल, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन जनेश कुमार तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी कल्याण सिंह राणा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धरती पर कुछ बचा नहीं है जिस पर सुक्खू सरकार ने टैक्स न लगाया हो : जयराम ठाकुर

साल में एक बार से ज्यादा बीमार होने वाले मरीज क्या करेंगे केंद्र सरकार जब फ्री जांच और इलाज की सुविधा दे रही है तो सुक्खू सरकार क्यों छीन रही है एएम नाथ। बिलासपुर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लैंड रेवेन्यू मैनुअल में बदलाव की तैयारी : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ, परिवारों को वितरित किए संपत्ति कार्ड रोहित भदसाली हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर के दोसड़का पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

ऊना: 1 अक्तूबर: सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत आज आयुष विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि सेवा पखवाड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
Translate »
error: Content is protected !!