उप मुख्यमंत्री ने बनौड़े महादेव मंदिर में टेका माथा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सावन मास के पावन अवसर पर चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव शिव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की।May be an image of one or more people and temple
इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा तथा वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान चंचल कुमार, दिनेश शर्मा, मंदीप संघ, रिदम ठाकुर, रितेश शर्मा, जीवन सिंह, दीपक बग्गा, राजीव धीमान सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक इस अवसर पर मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।May be an image of text
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला समय है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन स्वास्थ्य, आनंद और खुशहाली से परिपूर्ण हो।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में बिल्व (बेल) का पौधा भी रोपित किया।
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री ने श्री बनौड़े महादेश्री बनौड़े महादेव गऊशाला के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा इस प्रकार की सुविधाओं के विकास से धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।
पूजा-अर्चना के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन….. सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष

एएम नाथ।  नूरपुर, 12 जून :  नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब किसान हरिमन शर्मा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में बिलासपुर के प्रगतिशील सेब किसान हरिमन शर्मा को ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दस-दस लाख खातों में हैं जमा, कोविड के दौरान हुए निराश्रित : तीन निराश्रित बच्चों को प्रदान की डाकघर खातों की पासबुक

18 वर्ष पूर्ण करने पर संयुक्त से एकल खाता में किया परिवर्तित धर्मशाला, 11 सितम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज “प्रधानमंत्री देख रेख योजना” के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया सम्मानित

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में चीन के हांगझोऊ में सम्पन्न एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।...
Translate »
error: Content is protected !!