उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया क्षति ग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर का निरीक्षण

by

राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर की बहाली में विभाग के प्रयासों की सराहना की

एएम नाथ। चम्बा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन आज क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर का विस्तृत निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के उच्च अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए अत्यधिक क्षतिग्रस्त स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि गत वर्षा ऋतु के दौरान चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग को बड़ी मात्रा में क्षति हुई थी मगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिस प्रकार दिन-रात कड़ी मेहनत करके इस सड़क मार्ग को रिकॉर्ड समय अवधि में बहाल किया है वह अपने आप में काबिले तारीफ है।


उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक करने के लिए हाल ही में लगभग 42 करोड स्वीकृत हुए हैं जबकि 97 करोड़ रुपए का एक एस्टीमेट विभाग द्वारा संबंधित मंत्रालय को भेजा गया है जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद इस सड़क मार्ग के बहाली कार्य में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस निरिक्षण दौरे के उपरांत चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग की मुरम्मत से संबंधित मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के ध्यान में भी लाया जाएगा ताकि शेष कार्यों को रिकॉर्ड् समय में पूरा करते हुए इस सड़क मार्ग को पहले से भी अधिक बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बग्गा के समीप रुगड़ी नाला, चुड़ी, धरवाला तथा लोथल सहित सभी प्रमुख क्षतिग्रस्त स्थानों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के कई अन्य क्षतिग्रस्त स्थलों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग की बहाली तथा मुरम्मत की दिशा में किए गए प्रयासों बारे केवल सिंह पठानिया को विस्तृत जानकारी दी तथा भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के लिए तैयार कार्य योजना बारे भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता मीत शर्मा, भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य एडवोकेट सुरजीत भरमौरी, गज पावर हाउस के अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा तथा सेवानिवृत्त तहसीलदार भुवनेश सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में आयोजित एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकथॉन का नेतृत्व किया एम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मादक पदार्थ चिट्टे के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के तहत आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई और…, लालू यादव की बेटी ने किए सनसनीखेज खुलासे

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी मनेश यादव

दैनिक आहार में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए होगा आयोजन हमीरपुर 22 नवंबर। आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!