उफनते नाले में बहा शख्स : 9 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की ओर से हिमाचल के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस बीच सोलन जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बाद उफनते नाले में एक व्यक्ति बह गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को जब शशि पाल मोटरसाइकिल से अपने गांव मंज्यारी से बद्दी क्षेत्र के रामशहर जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना घटी।

हिमाचल पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया जिससे पाल कट्टल नाले पर बने पुल को पार करते समय पानी में बह गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पाल का पता नहीं चल सका। बद्दी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) इल्मा अफरोज ने तुरंत एनडीआरएफ से संपर्क किया और बचाव अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ टीम ने मृतक का शव धर्मना कुंड से बरामद किया जो उस जगह से दो किलोमीटर दूर है जहां से वह पानी में बह गया था।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल में बारिश का दौर दूसरे दिन भी जारी रहेगा। 22 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई। हालांकि इसके बाद मौसम खराब होगा। मौसम विभाग ने 25 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 25 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक खातों में पड़े 21 करोड़ फ्रीज : 1 डॉक्टर, 22 नशामुक्ति केंद्र, ड्रग्स की हेराफेरी पर ईडी का एक्शन

चंडीगढ़: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई समाने आई है। ईडी ने ड्रग्स की गलत बिक्री के मामले में 21 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में फ्रीज कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी भी 45 घंटे की साधना के बाद कन्याकुमारी से राजधानी लौटे : 100 दिनों में ही होंगे कई बड़े फैसले

अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार लगातार तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बन रही है। वहीं...
Translate »
error: Content is protected !!