ऊना कालेज में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित

by
ऊना, 22 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना की और से राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को खण्ड स्तरीय जल शक्ति अभियान 02 के अंतर्गत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोक जम्वाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जम्वाल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान जैसे सड़क सुरक्षा, कैच द रेन, पर्यावरण आदि सामाजिक कार्याें को लेकर जो अभियान संचालित किये जाते हैं, समाजहित में महत्वपूर्ण हैं।
जल शक्ति विभाग के सुरजीत सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि कैच द रेन अभियान के तहत जल संरक्षण व बारिश के पानी को इकट्ठा करके जलाशय बनाकर जल का सरंक्षण करने से भविष्य में किसी को भी जल की कमी की समस्या नहीं होगी। उन्होंने युवाओं को जल की महत्ता भी बताई व युवाओं से जल को बचाने का आह्वान किया।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल व जिला युवा समन्वयक डॉक्टर लाल सिंह ने सभी युवाओं को युवा मंडल के माध्यम से सामाजिक कार्य व अपने क्षेत्र का विकास करने में सहयोग देने का आहवान करते हुए कहा कि हर गांव से युवा मंडलों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर युवाशक्ति को अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी सरकार बचाने और भाजपा के लिए सत्ता में वापस आने की कोशिश के लिए महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 1 जून को होंगे, साथ ही पहाड़ी राज्य में चार लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा। इस साल फरवरी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक जनगणना 2025-26 का कार्य अप्रैल माह से होगा शुरू – DC अनुपम कश्यप

 एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में आर्थिक जनगणना 2025-26 को लेकर विशेष बैठक का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि आर्थिक जनगणना 2025-26 का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडो–यूएस ट्रेड डील पर युवा कांग्रेस के सवाल, 16 मार्च को संसद घेराव का ऐलान

एएम नाथ । शिमला :  केंद्र सरकार द्वारा की गई इंडो–यूएस ट्रेड डील को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता  दौरान कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!