ऊना की प्रभजोत कौर को जिला प्रशासन ने दिया गरिमा सम्मान

by

ऊना, 24 नवंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज ऊना के वार्ड नंबर 4 की निवासी प्रभजोत कौर को गरिमा सम्मान प्रदान किया। डीसी ने गरिमा सम्मान के तहत प्रभजोत को प्रशस्ति पत्र, शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मेरे गांव की बेटी मेरी शान योजना के तहत उनकी उपलब्धियों को दर्शाता बोर्ड भी प्रदान किया। इस सम्मान के लिए प्रभजोत कौर ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा का धन्यवाद किया।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रभजोत कौर एक अभिनेत्री, मॉडल तथा मीडिया इंफ्लूएंसर हैं तथा वह स्वाबलंबन की एक मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गरिमा योजना के तहत महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाता है, ताकि समाज के समक्ष वह एक रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत हों तथा अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह व सीडीपीओ कुलदीप दयाल भी उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मशीनरी डीलरों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 24 मार्च: विकास खंड ऊना में आज कृषि मशीनरी से संबंधित उपकरण बेचने वाले डीलरों, सन शाईन आॅटोमोबाईल, ज्योति आॅटोमोबाईल, सीएम टेªडरस सहित अन्य एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में कांग्रेस की जमानत जब्त करवाकर कंगना के अपमान का बदला लें मतदाता : शान्ता कुमार

पालमपुर, 26 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने मंगलवार को कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि कांग्रेस ने मण्डी से उम्मीदवार कंगणा रणौत के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई स्कूलों में छात्र नामांकन में वृद्धि तेज : मुख्यमंत्री ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान शैक्षणिक सत्र से राज्य के 151 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में...
Translate »
error: Content is protected !!