ऊना के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा एसडीआरएफ कार्यालय

by

कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित

एएम नाथ। ऊना :  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। इस संबंध में पूर्व में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एसडीआरएफ को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में अब संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने हेतु औपचारिक पत्राचार जारी कर दिया गया है।
कैबिनेट निर्णय के अनुपालन में श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज़ प्लेसमेंट विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, श्रम आयुक्त तथा उपायुक्त ऊना को पत्र जारी करते हुए उक्त भवन के उपयोग को स्वीकृति प्रदान की गई है। पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार एसडीआरएफ को 15 फरवरी, 2026 तक पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट परिसर में शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव है।
इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में एसडीआरएफ के कार्यालय स्थापित करने का निर्णय हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। इसके तहत अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती से न केवल ऊना जिला बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आपात परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा। साथ ही, इससे हरोली क्षेत्र को प्रशासनिक एवं विकासात्मक दृष्टि से एक नई पहचान भी प्राप्त होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने जो वायदे किए थे, वो पूरे नहीं किए, झूठी गारंटियां फेल हो गई – पत्रकार उसे रिपोर्ट करते हैं तो करते केस दर्ज : कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा

रोहित भदसाली। शिमला :  क्या हिमाचल प्रदेश के आर्थिक सकंट का हरियाणा चुनाव में असर हुआ? क्या यह भी हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह थी? इसी पर हिमाचल प्रदेश के एक पत्रकार...
हिमाचल प्रदेश

फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!