कांग्रेस सरकार ने जो वायदे किए थे, वो पूरे नहीं किए, झूठी गारंटियां फेल हो गई – पत्रकार उसे रिपोर्ट करते हैं तो करते केस दर्ज : कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा

by

रोहित भदसाली। शिमला :  क्या हिमाचल प्रदेश के आर्थिक सकंट का हरियाणा चुनाव में असर हुआ? क्या यह भी हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजह थी? इसी पर हिमाचल प्रदेश के एक पत्रकार ने खबर लिखी तो उस पर सुक्खू सरकार ने केस दर्ज कर लिया.  आरोप लगाया कि यह सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की गई. छोटा शिमला थाने में केस दर्ज किया गया. अब इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने जो वायदे किए थे. वो पूरे नहीं किए. झूठी गारंटियां फेल हो गई. अगर पत्रकार उसे रिपोर्ट करते हैं तो मुकद्दमे करते हैं. अगर चुनाव की हार का कारण कांग्रेस की हिमाचल सरकार बनती है तो पत्रकारों पर केस दर्ज करती है. कांग्रेस का इतिहास रहा है. नेहरू-इंदिरा जी के जमाने से पत्रकारों को जेल में डाला जाता था. पत्रकारों पर केस दिखाते हैं कि सरकार हताश और निराश है.

दरअसल, शुक्रवार को देहरा पहुंचे जहां उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार की वजह से सीयू के निर्माण कार्य में देरी हुई है.

कांग्रेस ने तो टॉयलेट सीट टैक्स लगाया था

उन्होंने कहा कि और कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगा है, जिसका खमियाजा हिमाचल की जनता ने भुगतना पड़ा. जिसका नुकसान कांग्रेस को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भी हुआ. उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस में विश्वास नहीं करते हैं. कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े उसके बाद बिजली पर सेस लगा दिया और बिजली के दाम उपभोक्ता से लेकर इंडस्ट्री तक बढ़ा दिए, मिल्क सेस लगा दिया और अब रही सही जो कसर थी टॉयलेट सीट टैक्स लगा दिया. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोच मुक्त भारत करने के लिए 10 साल लगा दिए. अनुराग ने कहा कि 12 करोड़ शौचालय बनाकर स्वच्छता अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी तक जितना भी विकास हुआ है हिमाचल सरकार उसके विपरीत चल रही है.

शिमला के शख्स ने दी थी शिकायत :  बता दें कि एक बेव पोटर्ल ने यह खबर चलाई थी कि हरियाणा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने हिमाचल के आर्थिक संकट के जरिये कांग्रेस को घेरा था और इसकी की वजह से कांग्रेस को वहां पर नुकसान हुआ और हार के कारणों में यह भी मुद्दा वजह बना. इस पर शिमला के एक शख्स ने छोटा शिमला थाने में शिकायत दी और फिर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर जिला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन घुमारवीं उपमंडल के 7 पंचायतो के लोगों की सुनी समस्याएं

बिलासपुर 17 जनवरी :   बिलासपुर जिला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने ग्राम पंचायत कसारू में पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम में विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं, पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा : अनिल विज

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोत में पर्यटन सुविधाओं का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया जायज़ा

जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ज़िला स्तर पर ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा  :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, पंचायती राज संस्थाओं प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने पर ग्रामीण विकास मंत्री ने दी बधाई

ऊना  – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पंचायत प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!