ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए

by

ऊना, 25 जून: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने बताया कि इस योजना के तहत स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाता है। यह एक आईटी सक्षम मूल्यांकन है। इसके लिए एसवीपी पोर्टल तैयार किया गया है जिस पर स्कूलों को सत्र 2021-22 हेतू जनवरी से 15 अप्रैल तक स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पंजीकरण तथा पोर्टल पर अपने स्कूल की आवश्यक जानकारी को अपलोड करवानी थी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न खंडों के वीआरसीसी एवं कमेटी के सदस्यों ने स्कूलों में आईटी सक्षम मूल्याकंन किया। तदपश्चात एसवीपी पोर्टल के माध्यम से स्कूलों को उनकी रेटिंग के आधार पर जिला स्तर के पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया। इन सभी चयनित स्कूलांे को स्वच्छता के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रर्दशन करने के लिए 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर सम्मानित किया जाएगा।
-0-
#himachalpradesh #UNA

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी : बाबा माई दास सदन में आधुनिक संग्रहालय बनाने को कवायद शुरू

चिंतपूर्णी : 20 जुलाईः मां चिंतपूर्णी के लाखों भक्तों को यहां पर आधुनिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट निरंतर प्रयास कर रहा है। मां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा...
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी को दी जाएगी कोविड वैक्सीन

कोविड वायरस से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लेना आवश्यक ऊना (24 फरवरी)- पहले चरण में बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को 26 फरवरी के दिन कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
Translate »
error: Content is protected !!