ऊना, बंगाणा में प्रदर्शन : एबीवीपी कार्यकर्ताओं रिजल्ट घोषित के विरोध में किया हिमाचल यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन

by

ऊना। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) द्वारा फर्स्ट ईयर के घोषित रिजल्ट को लेकर ऊना जिले के विभिन्न कॉलेजों के एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से पीजी कॉलेज में जिला संयोजक अरुण कौशल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसके इलावा बंगाणा में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एचपीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला संयोजक अरुण कौशल ने कहा कि एचपीयू प्रशासन हमेशा कुंभकर्ण की नींद सोता है। उन्होंने कहा कि एचपीयू की ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रकिया का खामियाजा प्रदेश के हजारों स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को जो रिजल्ट आया, उसमें कई स्टूडेंट पास थे, लेकिन अपडेटिंग होते ही वो किसी न किसी विषय में फेल हो गए। इसके चलते कई स्टूडेंट तनाव में हैं। एचपीयू की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है। अरुण कौशल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे कैसे हो सकता है कि बीएससी में सिर्फ 20 प्रतिशत तथा बीकाम में केवल 33 प्रतिशत स्टूडेंट ही पास हों। एचपीयू प्रशासन इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराए। जिससे हजारों स्टूडेंट्स का एक वर्ष बर्बाद न हो। इसका एचपीयू प्रशासन को जल्द समाधान निकालना होगा। उन्होंने ने कहा कि एबीवीपी स्थापना काल से ही छात्र हितों को लेकर काम करती आई है। अब भी एबीवीपी हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी का भी निकाल लिया तोड़ : स्कूल से गायब शिक्षिका पोर्टल पर हाजिर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शिक्षिका की ओर से फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। लक्कड़ बाज़ार क्लस्टर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेफील्ड की एक शिक्षिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 70 शिक्षकों को सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के 70 शिक्षकों को सिंगापुर की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रमण से ज्ञानार्जन होता है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित की गई मॉक ड्रिल : आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक...
Translate »
error: Content is protected !!