ग्यू गांव पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ा : हिमाचल प्रदेश के स्पीति का गांव है ग्यू : लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत

by

एएम नाथ।  दिल्ली, 19 अप्रैल :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्पीति के ग्यू गांव के पहली बार मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने पर बृहस्पतिवार को वहां के निवासियों से बात की।  लोगों के साथ फोन पर 13 मिनट से अधिक की बातचीत में मोदी ने दिवाली के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की अपनी यात्रा के बारे में बात की और कहा कि गांव को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने से डिजिटल इंडिया अभियान को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्युतीकरण अभियान में सफलता मिलने के बाद सरकार अब सभी स्थानों को संचार प्रौद्योगिकी से जोड़ने को प्राथमिकता दे रही है। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने पदभार संभाला तो 18,000 से अधिक गांवों में बिजली की कमी थी।

एक ग्रामीण ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएगा और जब ऐसा हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीण ने कहा कि पहले उन्हें अपने मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी।  मोदी ने ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी)’ के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने इन क्षेत्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। मोदी ने कहा कि वह अब तक लोगों के जीवन की सुगमता को प्राथमिकता देने के बाद अपने तीसरे कार्यकाल में उनके जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इससे दूरदराज के क्षेत्रों, गरीबों और मध्यम वर्ग को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यक्रम से भी क्षेत्र को काफी फायदा होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसुम्पटी के दोची में भूस्खलन से 18 घर खतरे की जद में, प्रशासन ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली (जुन्गा रोड) के उपमहाल दोची में हुए भूस्खलन से करीब 18 घर प्रभावित हो गए हैं और कई मकान अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामित्व योजना के तहत कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना, 5 मार्च। कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी ऊना विपिन ठाकुर की अध्यक्षता में आज (गुरुवार)को जिला के समस्त राजस्व कर्मचारियों के साथ बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामित्व योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
Translate »
error: Content is protected !!