विक्रमादित्य सिंह जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वह केंद्र की ओर से हिमाचल को दी : गोविंद ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी : भाजपा के पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी गोविंद ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जितनी भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वह केंद्र की ओर से हिमाचल को दी गई हैं। उनका केवल मात्र इतना ही योगदान है कि उन्होंने डाकिए का काम किया है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपये का फंड प्राप्त हुआ है। अगर इसका श्रेय विक्रमादित्य लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं पर जनता सब जानती है कि पैसा कहां से आया है। फोरलेन, टनल सभी के लिए पैसा केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए एक लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इससे सड़कें बनेंगी भी और उनकी मरम्मत भी होगी।

उन्होंने कहा की नाबार्ड इस साल 2024-25 में प्रदेश को 34,490 करोड़ रुपये देगा। यह 2023-24 के 31971.50 करोड़ से आठ प्रतिशत अधिक है। यह फैसला 31 जनवरी 2024 को आयोजित क्रेडिट सेमिनार में दी गई थी। प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण स्कीम के तहत केंद्र की ओर से साढ़े 42 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इसमें मंडी को सबसे ज्यादा करीब साढ़े छह करोड़ की राशि दी गई थी। यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ कभी भेदभाव नहीं किया और जितने भी आरोप कांग्रेस पार्टी के नेता लगा रहे हैं वो बेबुनियाद हैं। आपदा के समय भी केंद्र सरकार ने हिमाचल को 1800 करोड़ की राहत राशि भेजी थी और साथ ही 21,000 घर निर्माण की स्वीकृति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से फोन पर बात भी की।

कांग्रेस की लूट की व्यवस्था पर मोदी ने लगाया ताला : भारद्वाज
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को नूरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गया था। 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे। कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो गरीब तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते हैं। इसलिए जनता को पहचानना होगा कि वह कौन सा पंजा है, जो बीच में पैसे का गबन कर लेता है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पुराना नाता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस की इस लूट की व्यवस्था पर ताला लगा दिया है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्षों में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो कांग्रेस इन 34 लाख करोड़ में से 28 लाख करोड़ रुपये लूट लेती। उन्होंने कहा की लूट की दुकान बंद होने के कारण ही कांग्रेस आज मोदी को गाली दे रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आग का तांडव : करीब 50 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

ऊना :  गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा की आत्महत्या: 14 वर्षीय जेसिका ने छात्रावास से कूदकर ली जान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक 14 वर्षीय छात्रा ने छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेंसेक्स 553 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के करीब : दिवाली के दिन बाजार से गायब हुई हरियाली

नई दिल्ली।  दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को फिर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 553.12 अंक गिरकर 79,389.06 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 135.50 अंक कमजोर होकर 24,205.35...
Translate »
error: Content is protected !!