ऊना में दो साल में बनेगा 300 बिस्तर वाला पीजीआई अस्पताल, टेंडर प्रक्रिया आरंभ

by

ऊना : 17 सितंबरः 500 करोड़ रुपए की लागत से ऊना के मलाहत में बनने जा रहे पीजीआई अस्पताल के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई हैं। पीजीआई ने 6 अक्तूबर 2022 तक कंपनियों से इस बड़े अस्पताल के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर आबंटन के दो साल के भीतर ऊना में पीजीआई का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 300 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल पर लगभग 500 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें 120 करोड़ रूपए से अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण स्थापित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर की चिकित्सा सुविधाएं ऊना में प्राप्त हो सकें। सत्ती ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार के संयुक्त सहयोग से निर्माणाधीन पीजीआई अस्पताल चिकित्सीय सेवाओं की दृष्टि से ऊना जिला के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट है।
राज्य सरकार की ओर से पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए सड़क, बिजली तथा पानी की सुविधा प्रदान की जानी है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए सड़क के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पीजीआई में 10 लाख लीटर प्रति दिन की जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने 48 लाख रूपये की राशि व्यय करके तीन टयूबवैल स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल के चारों ओर चारदीवारी लगाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। अब अस्पताल के भवन का निर्माण पीजीआई के माध्यम से किया जाना है। अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य को भी शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बनने का लाभ ऊना जिले और साथ लगते जिलों को भी मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए मंजूर किए 9 सुपर स्पैशियलिटी विभाग: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने ताल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार एएम नाथ। हमीरपुर 29 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमंे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : प्रदेश सरकार नशे के विरूद्ध शीघ्र शुरू करेगी व्यापक अभियान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनबी पेखुबेला में संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित

ऊना 3 फरवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के सौजन्य से संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैंने हिमाचल व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हितों को लेकर क्रॉस वोटिंग करने का निर्णय लिया था : लखनपाल

एएम नाथ। शिमला :   इंद्र दत्त लखनपाल ने लिखा “मैंने हिमाचल व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हितों को लेकर क्रॉस वोटिंग करने का निर्णय लिया था , आज दिन तक राज्य सभा से हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!