जेएनबी पेखुबेला में संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित

by

ऊना 3 फरवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के सौजन्य से संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीसी ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियांे व रचनात्मक लेखन कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की प्रंशसा की तथा उन्हें जीवन में लगातार सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में बहुत से परिवर्तन संभावित है, इसके लिए बच्चों को निरंतर नया सीखने के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में दिसंबर माह में शिक्षा में कला कार्यशालाओं का आयोजन करने वाले बीस जवाहर नवोदय विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम मंे विभिन्न विद्यालयों ़द्वारा नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ अनीता कुमारी, जेएनबी पेखुबेला प्राचार्य अनुपा ठाकुर सहित स्कूल के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर सुझाव DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आमंत्रित किये

कुल्लू, 20 फरवरी:  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की फीडबैक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का प्रवास कार्यक्रम जारी

14 से 19 अक्तुबर को पांगी और भरमौर का करेंगे दौरा परियोजना सलाहकार समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक बसों पर 50 प्रतिशत और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

1,000 चिन्हित मार्गों पर संचालित होंगी बसें, पांच वर्षों तक मिलेगा मासिक परिचालन प्रोत्साहन महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत तथा विद्यार्थियों को मिलेगी रियायती यात्रा सुविधा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!