कंडी नहर अब रामपुर बिलड़ो के पास टूटी, आधा दर्जन गांवों में पानी घुसा , सैकड़ो एकड़ फसल खराब

by

पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर को दिए रास्ते मे आए बारिश के पानी से कंडी नहर को टूटी, आधा दर्जन गांवों के घरों व फसलों में पानी भरा
गढ़शंकर : कंडी नहर में साथ लगती पहाड़ियों से तेज बारिश के बाद लगतार पानी आने से एक बार फिर रामपुर बिलड़ो के निकट कंडी नहर टूट गई और पानी आधा दर्जन गांवों में घुस गया। जिससे लोगो को भारी परेशानी का साहमना करना पड़ रहा है और घरों में समान भीग गया। इसके इलावा सैकडों एकड़ जमीन में खड़ी फसल खराब हो गई।
गत दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शिवालिक पहाड़ियों के साथ लगते गावो में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। गढ़शंकर इलाके में प्रशासन व संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण पहाड़ियों के साथ अवैध कब्जों व रास्तों के कारण खड्डों व बरसाती चो के कुदरती रास्तों को बदल दिया है जिसके चलते बारिश के पानी ने तबाही मचा दी है। गौरतलब है कि गढ़शंकर तहसील के रामपुर गांव की पंचायत द्वारा गांव के विकास के नाम पर अपने जंगल से हिमाचल प्रदेश में स्थित क्रेशर संचालकों को दिए रास्ते के कारण और क्रशर चालको दुआरा उसके आगे जंगल में बनाए अवैध रास्ते के कारण बारिश का पानी बेकाबू हो कर कंडी नहर में आ गया। बारिश के पानी के दबाव के कारण कंडी नहर रामपुर गांव के पास से टूट गई जिसके चलते पानी रामपुर, बिलड़ो, भजल, सलेमपुर, स्तनोर और गोलियां गांवों की फसल बर्बाद करता हुआ लोगों के घरों में घुस गया। जिससे दर्जनों घरों में पानी के कारण समान भीग गया। इसके इन गांवों में बाढ़ जैसी स्तिथि उत्पन्न होने पर प्रशासन की कोई भी अधिकारी मुआयना करने नहीं आया।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के क्रेशर संचालकों को पंजाब के जंगलों से खनन सामग्री को ले जाने के लिए यह रास्ता दिया गया है । इस रास्ते पर भारी ओवरलोड वाहन दिन रात चलते हैं जिन्होंने कंडी नहर के किनारे बनी सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रामपुर गांव के पंचायत सदस्य अवतार सिंह, भुल्लर सिंह, अजित सिंह व अमरीक सिंह ने कहा कि इस रास्ते को जल्द बंद किया जाए ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान से लोगों को बचाया जा सके। इस रास्ते को बंद करने के लिए जंगलात विभाग के अधिकारियों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है। कामरेड गुरनेक सिंह भजल, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, कामरेड रविंदर नीटा ने कहा कि इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न करने के जिम्मेदार भृष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। किसान जेबी सेखों ने कहा के कंडी नहर के टूटने से पानी गांवों के साथ साथ खेतो में भर गया । जिससे खेतों में खड़ी फसल विशेष कर कद्दू की फसल करीब करीब नष्ट हो गईं। सरकार व प्रशासन को तुरंत सर्वे करवा कर किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देना चाहिए।

इस दौरान प्रभावित गांवों में भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा पहुंच कर सिथति का जायजा लिया और कि इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न करने की सीधी जिम्मेदारी पंचायत विभाग, खनन विभाग, जंगलात विभाग व पुलिस प्रशासन की है। जिन्होंने इलाके में हो रहे अवैध कार्यो को देखकर आंखे बंद कर रखी। उन्होंने कहा कि इन सभी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले की दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

युवा पहलवानों का किया उत्साहवर्धन, विजेता खिलाड़ी किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विधायक नीरज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त वरिंदर कुमार

ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर...
article-image
पंजाब

भाजपा ने चलाई समानांतर विधानसभा…सरकार के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित

चंडीगढ़, 29 सितंबर । पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर सोमवार को बुलाये गए विशेष विधानसभा सत्र में केंद्र सरकार के विरूद्ध प्रस्ताव पर बहस हुई। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने समानांतर विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में सुक्खू सरकार ने की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : केवल सिंह पठानिया*

*जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ* *15 लाख से संवरेगा कलयाड़ा खेल मैदान* एएम नाथ।  शाहपुर, 1 अक्तूबर।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलयाड़ा में लड़कों की जिला...
Translate »
error: Content is protected !!