ऊना में भाजयुमो का अनोखा प्रदर्शन : रेहड़ी पर गोबर रखकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रैली

by

ऊना। कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने सोमवार को ऊना शहर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ता रेहड़ी पर गोबर लेकर एमसी पार्क से आईएसबीटी तक पहुंचे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत राणा ने की।

गोबर खरीद गारंटी को बनाया मुख्य मुद्दा

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो ने कांग्रेस की गोबर खरीद गारंटी को प्रमुख मुद्दा बनाया। रजत राणा ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस गारंटी को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि इसी वादे की याद दिलाने के लिए कार्यकर्ता रेहड़ी पर गोबर लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

पांच लाख नौकरियों के वादे पर भी सवाल

रजत राणा ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं से किए गए रोजगार के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी, लेकिन सत्ता में आए साढ़े तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी युवा रोजगार के लिए इंतजार कर रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को सरकार की घोषणाओं के बजाय ठोस रोजगार के अवसर चाहिए।

सरकार से वादे पूरे करने की मांग

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर भरोसा करके उसे सत्ता सौंपी थी। अब सरकार को अपने वादों को जमीन पर लागू करना चाहिए।

भाजयुमो ने सरकार से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीद शुरू करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनावी वादों को लेकर भाजपा आगे भी सरकार को घेरती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के विकास में खर्च हो रहे 250 करोड़ रूपये: कमलेश ठाकुर

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा राकेश शर्मा । धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित : हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए पीओसी के तौर पर बदलने का किया  आह्वान

चंडीगढ़, 10 जनवरी: चंडीगढ़ और मोहाली में संयुक्त रूप से स्थित शहीद-ए-आजम चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ नगर परिषद व नगर पंचायतों में बनेगी टास्क फोर्स – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधि करेगें नशे के खिलाफ जनता से सीधा संवाद ऊना, 8 सितम्बर – जिला ऊना के शहरी क्षेत्रों में नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूत करने के लिए सभी शहरी निकायों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ झूठ और साजिश के भरोसे सरकार चलाना चाह रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

वीबी-जी राम जी के नाम पर झूठ बोलकर प्रदेश के हितों को दांव पर लगा रही सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार विकसित...
Translate »
error: Content is protected !!