ऊना में साढ़े चार करोड़ से फलेगी बागवानी : डीसी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन की वार्षिक योजना की समीक्षा की, बागवानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 18 फरवरी. ऊना जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 4 करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बागवानी विभाग की वार्षिक योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि मिशन के तहत यह धनराशि फल उत्पादन को बढ़ावा देने, पौध वितरण, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, प्राकृतिक खेती, दवाइयां तथा उपकरण उपलब्ध करवाने पर व्यय की जाएगी। योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए 57 लाख 88 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। सुरक्षात्मक खेती के लिए पॉलीहाउस एवं हाइब्रिड संरचनाओं हेतु 2 करोड़ 37 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बागवानी मशीनरी व उपकरणों की खरीद के लिए 16 लाख रुपये की अनुदान राशि तथा रिफ्रिजरेटेड ट्रांसपोर्ट वाहन के लिए 15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिला ऊना की अर्थव्यवस्था में बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाया जाए। गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री, रोग एवं कीट नियंत्रण दवाइयों तथा आधुनिक तकनीकों से युक्त उपकरण समय पर उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा बागवानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उपनिदेशक बागवानी के.के. भारद्वाज, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. रानु पठानिया, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव सक्सेना सहित सभी खंडों के विषय विशेषज्ञों व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस की बड़ी कारवाई :अप्पर बढ़ेड़ा में अवैध रूप से नशा मुक्ति केन्द्र चलाने पर की रेड, 6 के खिलाफ मामला दर्ज ,2 ग्रिफ्तार- इलाज के लिए भर्ती किये गए 33 लोगो को छुड़ाया

हरोली : ऊना जिले के हरोली के गांव अपर बढेड़ा में दो मंजिला इमारत में अवैध रूप से चलाए रहे एक नशा मुक्ति केंद्र का पुलिस ने रेड कर नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मों का नतीजा : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में पंचायत वार कोविड टेस्ट कराने के लिए लगेंगे कैंपः एसडीएम

ऊना – कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज हरोली में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के...
Translate »
error: Content is protected !!