ऊना में स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे

by

ऊना : जिले में लगातार गिरते तापमान के मद्देनजर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 6 जनवरी से प्रभावी मानें जाएंगे।
इस संबंध में डीसी राघव शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार ऊना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट अब सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। राघव शर्मा ने कि कि यह आदेश स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।
जिले में अभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुल रहे थे। राघव शर्मा ने कहा कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा और लंच ब्रेक के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश जिले के सरकारी तथा प्राइवेट क्षेत्र के सभी मिडिल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 6 से 31 जनवरी तक लागू होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत रजियाणा में उचित मूल्य की दुकान के लिए मांगे आवेदन

धर्मशाला, 23 सितंबर। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत रजियाणा खास वार्ड नं-एक में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है तथा उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में बचत भवन शिमला में नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की हुई सुनवाई

शिमला : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार बचत भवन शिमला में नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को सांसद विकास निधि केलंबित कार्यों से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें जल्द धरातल पर उतारने को कहा – सांसद प्रतिभा सिंह

मंडी, 21 फरवरी। सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले की विभिन्न पंचायतों में सांसद विकास निधि के तहत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!