एआरओ पालमपुर द्वारा कांगड़ा एवं चंबा से अब तक का भारतीय सेना को सर्वाधिक चयन

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 18 दिसम्बर। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चंबा जिला से भारतीय सेना में भर्ती हेतु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।
निदेशक एआरओ पालमपुर कर्नल विशाल शाह ने इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कि प्रथम प्रेषण (First Despatch) के अंतर्गत कुल 1233 चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिये सफलतापूर्वक रवाना किया जा चुका है, जहाँ उनका सैन्य प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है।
वहीं द्वितीय प्रेषण (Second Despatch) के अंतर्गत लगभग 472 और चयनित अभ्यर्थियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण केंद्रों के लिये भेजा जाएगा।
कर्नल शाह ने इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, एडीएम शिल्पी बेक्टा और एसडीएम मोहित रत्न का एआरओ पालमपुर की ओर से आभार जताया है। उनका कहना है कि जिला प्रसासन ने सेना भर्ती में सदैव सहयोग किया और बेहतर समन्वय स्थापित किया। प्रशासन के सहयोग के बिना यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव नहीं हो पाती। पुलिस तथा संबधित प्रशासन के सक्रिय सहयोग ने भी भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय सफलता कांगड़ा एवं चंबा जिला के युवाओं में देशसेवा के प्रति उच्चप्रेरणा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट तैयारी को दर्शाती है। साथ ही यह एआरओ पालमपुर द्वारा किए गए प्रभावी जनसंपर्क, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया एवं समर्पित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
कर्नल विशाल शाह ने कहा कि एआरओ पालमपुर की पूरी टीम सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देती है तथा उनके उज्ज्वल, गौरवपूर्ण एवं अनुशासित सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है। कार्यालय भविष्य में भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिये निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में नामांकन शुरू, पहले दिन 138 उमीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र किये दाखिल

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन, यानी 7 मई 2026 को विकास खंड पट्टा में विभिन्न पदों के लिए उत्साहजनक नामांकन देखने को मिले।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कूल-कॉलेज बंद करने के मामले में अपना-पराया कर रही है सरकार ….शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ननखड़ी से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता कौल नेगी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

 हरोली :  हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन...
Translate »
error: Content is protected !!