एक्सिस बैंक लूट 2018 : एक्सिस बैंक के लूटेरों को माहिलपुर पुलिस राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

by

माहिलपुर – 2018 में कोटफातुही में एक्सिस बैंक में रिवाल्वर की नोक पर 8 लाख 60 हजार रुपये पांच नकाबपोश लूटेरों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर लूटने वाले लूटेरों में से एक जसविंदर सिंह उर्फ घंटी को माहिलपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला व एसएचओ माहिलपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि थाना बनाड़ जिला जोधपुर राजस्थान पुलिस ने सूचना दी थी कि जसविंदर सिंह उर्फ घँटी पुत्र हरजीत सिंह निवासी भगतूपुर थाना माहिलपुर को गिरफ्तार किया है तो हमने उन्हें बताया कि उक्त जसविंदर सिंह की थाना गढ़शंकर में दर्ज विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहा है और एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर डीएसपी गढ़शंकर की अगुवाई में गठित टीम द्वारा थाना माहिलपुर में दर्ज मुकदमा नंबर 78 धारा 395, 482 व 411 और अवैध हथियार रखने के आरोप में पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय द्वारा 4 दिन के रिमांड दिया गया है। उन्होंने बताया कि जसविंदर सिंह के विरुद्ध करीब 10 केस माहिलपुर, चब्बेवाल, मेहटियाना व गढ़शंकर में दर्ज है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में और खुलासे हो सकते है। डीएसपी नरिंदर सिंह औजला ने बताया कि बैंक लूट में करीब दस के करीब आरोपी थे और जसविंदर सिंह फरार घोषित अपराधी था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई ने छोड़ा अकाली दल :अकाली दल को भाजपा का झटका, पूर्व मेजर भूपिंदर सिंह भाजपा में शामिल

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कराया भाजपा में शामिल चंडीगढ़। पंजाब में गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा राजनीतिक झटका दिया...
article-image
पंजाब , समाचार

6 करोड़ रुपए की लागत से नगर पंचायत माहिलपुर में करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: जय कृष्ण रौढ़ी

58.71 लाख रुपए की लागत से जल्द लगेंगे दो ट्यूबवेल, 90 लाख रुपए की लागत से गलियों का होगा निर्माण होशियारपुर, 09 अगस्त: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने की बैठक -प्रधान से दुर्व्यवहार किए जाने की कड़ी निंदा की

गढ़शंकर, 17 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर तथा...
Translate »
error: Content is protected !!