एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर किया जाएगा जागरूक   

by
एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मना रहा है। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर जागरूक कर रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी दी कि जिला चम्बा में विश्व स्गतनपान सप्ताह के दौरान  आंगनबाडी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और आशा वर्कर के सहयोग से धात्री माताओं को स्तनपान के महत्त्व पर जानकारी प्रदान की जाएगी। इस दौरान की जाने वाली गतिविधियों की सूची समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है  तथा इस दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों क़ी फोटो सहित संकलित सूचना को जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से निदेशालय महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश को भेजी जाएगीI विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने इस विषय पर बताया कि इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता गृह भ्रमण के दौरान धात्री माताओं को कंगारू मदर केयर, जन्म के तुरंत बाद बच्चे को गाढ़ा और पीला दूध पिलाना, 6 माह  तक सिर्फ दूध और उसके बाद दूध के साथ उपरी आहार से सबंधित जानकारी सांझा की जाएगीI इस दौरान स्तनपान से संबधित लाभार्थियों को विडियो साँझा तथा प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के लोगों को एक एक लाख रुपए देगी मान सरकार, जानें पूरा मामला

मोदी सरकार की पीएम आवास योजना 2.0 अब पंजाब में लागू होने जा रही है, जिसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब को जिला घोषित करने और गढ़शंकर ब्लॉक के कुछ गांवों, खासकर बीत क्षेत्र को इसमें शामिल करना गलत : आरएमपीआई

गढ़शंकर। भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) के नेता कुलभूषण कुमार, रामजी दास चौहान और दविंदर राणा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब को जिला घोषित करने...
article-image
पंजाब

खालिस्तान संगठन SFJ पर अगले 5 साल के लिए बढ़ेगा प्रतिबंध : 2019 में लगाया गया था पहली बार प्रतिबंध

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा SFJ और उसके संरक्षक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ की गई जांच से मिले “नए सबूतों” का हवाला देते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम)...
Translate »
error: Content is protected !!