एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत शुक्रवार बीती देर रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डैकवां में चम्बा जिला के चरणों राम पुत्र त्रिलोचन निवासी गांव शितपरि डाकखाना तुनदाह तहसील भरमौर के कब्जे से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज शनिवार उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।  उधर एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीनेवाल से हिमाचल के गांव सिंगा को जाने वाली सड़क पर काजबा टुटा और नई बनी सड़क धसी ….एक सप्ताह बाद भी विभाग नहीं जागा

गढ़शंकर।  गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल से हिमाचल की हरोली तहसील के गांव सिंगा को जाने वाली पंजाब के इलाके में बनाई नई सड़क की पहली ही बारिश के बाद हालत बदतर हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योगों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलवानों ने पुलिस की सिक्योरिटी की वापस : पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मार्च निकाल रहीं छात्राओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी के परिसर के बाहर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के आपदा प्रभावित गांवों में राहत और बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी- रमेश कुमार

जुगांध गाँव में पहुँच कर स्थानीय प्रशासन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं एएम नाथ। मंडी, 28 जुलाई। एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने आज यहां बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण बुरी तरह से प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!