बीनेवाल से हिमाचल के गांव सिंगा को जाने वाली सड़क पर काजबा टुटा और नई बनी सड़क धसी ….एक सप्ताह बाद भी विभाग नहीं जागा

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल से हिमाचल की हरोली तहसील के गांव सिंगा को जाने वाली पंजाब के इलाके में बनाई नई सड़क की पहली ही बारिश के बाद हालत बदतर हो गई तो पहले बना एक काजबा टूट गया। सड़क की हालत खराब होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग द्वारा एक सप्ताह बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि हिमाचल प्रदेश में पड़ती सड़क को बहुत ही बढ़िया तरीके से बनाया गया है।
बीनेवाल सिंगा सड़क पंजाब में करीब तीन किलोमीटर पड़ती है। और इसमें से तीन जगह गुजरती खडों पर तीन कब्जे 2006 कांग्रेस सरकार में बने थे।  जिनकी हालत खस्ता हो चुकी है और अब बारिश के बाद एक काजबा एक साइड से पूरी तरह टूट कर वह गया है व अन्य काजबों के नीचे से मिट्टी बैठ गई है।  जिसके चलते कभी भी कोई भरी वाहन गुजरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसके इलावा पिछले महीने बनी सड़क भी कई  जगह से मिट्टी धसने से कई जगह से सड़क दब जाने से कई जगह सड़क को काफी नुक्सान हुआ है।  सड़क का अभी निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ फिर भी सड़क के एक साइड से धस जाने के कारण सड़क निर्माण कायों पर स्वाल उठने लगे है।
बारिश पड़ने से एक सप्ताह पहले काजबे के टूटने, काजबों के नीचे से मिट्टी बैठने से पोल पड़ने और नई सड़क के धसने के बाद भी विभाग जागा नहीं , लिहाजा लोगों ने मिट्टी के थैले भर कर लगाए है ताकि वाहन चालकों को पता चल सके सड़क वहां से ख़राब है। नंबरदार चौधरी बैज नाथ , पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, दविंदर राणा, पंचायत संमती मेंबर मोहन लाल, गरीब दास बीटन,रमेश धीमान, जगदेव सिंह मानसोवल आदि ने जिला प्रशासन से इस सड़क की और तुरंत ध्यान देने के मांग की है ताकि कोई हादसा होने से बच सके।
मंडी बोर्ड के जूनियर इंजीनियर अमनिंदर सिंह : सड़क के निर्माण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ जो सड़क धस गई है उसे ठीक कर दिया जाएगा। काजवे भी दोबारा बनाया जाएगे।  इसके इलावा सड़क की दोनों और पत्थरों की दीवार बनाई जाएगी।

बतां दे कि बीनेवाल सिंगा सड़क  पंजाब हिमाचल में पड़ते बीत इलाके के  के आपिस में जोड़ती है। 1966 पंजाब व हिमाचल प्रदेश के पूनर्गठन दौरान दोनों और बीत इलाके के 22 गांव 22 गांव पड़ते थे। अब पंजाब में बीत इलाके में 37 गांव हो चुके है। दोनों और से सैकड़ों वाहन दोनों और आने जाने वाले इस सड़क से गुजरते है।
फोटो : टूटे काजवा और धसी सड़क।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : नरवाणा खास में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 जून। उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत नरवाणा खास में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी...
article-image
पंजाब

सैल्प हैल्प ग्रुपों ऋण देने के दिए निर्देश : सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सशक्त बनाने में बैंकों की अहम भूमिका: दरबार सिंह

होशियारपुर, 23 जनवरी: पंजाब राज आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में एन.आई.आर.डी हैदराबाद की ओर से ब्लाक तलवाड़ा, दसूहा व होशियारपुर-2 के समूह बैंक मैनेजरों की ट्रेनिंग अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह रंधावा...
article-image
पंजाब

करीब 1900 वर्ष पहले ऐतिहासिक मंदिर माता नैना देवी जी की हुई थी स्थापना : पंडित नीलम गौतम मुख्य पुजारी 

*मध्य प्रदेश के राजा वीर चंद को महामाई की ओर से स्वपन में मंदिर स्थापित करने का आदेश दिया था *ज्योना मौड की कहानी दंत कथा :  पंडित नीलम गौतम मुख्य पुजारी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
हिमाचल प्रदेश

सेवा ही संगठन अभियान के तहत कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को भेजे फल व सब्जियां

ऊना – सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दूसरे दिन भी होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के लिए फल...
Translate »
error: Content is protected !!