35 लाख रुपये का पुरस्कार, DC हेमराज बैरवा ने शिमला में मुख्यमंत्री से किया प्राप्त : जिला सुशासन सूचकांक में हमीरपुर को मिला दूसरा स्थान

by
हमीरपुर 10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्थिकी और सांख्यिकी विभाग द्वारा तैयार हिमाचल प्रदेश जिला सुशासन सूचकांक पर वार्षिक रिपोर्ट-2022 में यह उपलब्धि हासिल करने के लिए जिला हमीरपुर को 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर के उपायुक्त हेमराज बैरवा को यह पुरस्कार प्रदान किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक-2022 में आठ मूल विषय आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिलाएं एवं बच्चे, अपराध, कानून एवं व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और आर्थिक प्रदर्शन शामिल हैं।
दूसरे स्तर पर 19 केंद्र बिंदु रखे गए हैं, जिनमें से प्रत्येक विषय के अंतर्गत बिजली, पानी, सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण योजना, सामाजिक न्याय, रोजगार, बच्चों और महिलाओं से संबंधित विषय, हिंसक अपराध, कानून एवं व्यवस्था, अत्याचार, पर्यावरण उल्लंघन, वन क्षेत्र, पारदर्शिता और दायित्व, अर्थव्यवस्था में कृषि और संबद्ध क्षेत्र तथा वाणिज्य और उद्योग के रूप में योगदान से संबंधित मामले शामिल हैं।
तीसरे स्तर पर 90 विशिष्ट कारकों के आधार पर जिलों में उपलब्ध आंकड़ों का एकीकरण तथा विश्लेषण किया गया है। जिला स्तर सूचकांकों के त्री-स्तरीय मूल्यांकन में जिला हमीरपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया है।
उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए सभी जिलावासियों, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिलावासियों के सहयोग और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बेहतर समन्वय एवं कर्तव्यनिष्ठा से जिला हमीरपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ोट फतूही में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा ; ज़िला हुसियारपुर के कस्बा क़ोट फतूही में नगरवासी, दुकानदारों, एनआरआई भाइयों और क्षेत्रीय संगतों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा एक निजी पैलेस में निरंतर श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। इस कथा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी–पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत

एहजू के पास टेम्पो की टक्कर से 11वीं की छात्रा ने तोड़ा दम नरेंद्र भारती। मंडी : मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल सचिवालय जाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर स्थित अपने आवास से पैदल सचिवालय जाते हुए मार्ग में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
Translate »
error: Content is protected !!