एक जज, एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधारोपण – ग्रीन ओथ डे के अवसर पर जागरूकता का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में ‘एक जज, एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय ग्रीन ओथ डे कार्यक्रम का आयोजन 5 जुलाई को नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल ने इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा अन्य कर्मचारियों को पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष न केवल वायु प्रदूषण से हमें बचाते हैं, बल्कि अनेक बीमारियों से भी हमारी रक्षा करते हैं और हमें शुद्ध हवा तथा ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों तथा कार्यस्थलों पर पौधे लगाकर इस अभियान में योगदान दें।

सभी न्यायिक अधिकारियों ने पौधा रोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सी.जे.एम.-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी नीरज गोयल ने कहा कि मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए केवल एक व्यक्ति का प्रयास पर्याप्त नहीं है। हमें सभी को मिलकर सुरक्षित पर्यावरण के लिए कार्य करना चाहिए।

इसके उपमंडल दसूहा, मुकेरियां एवं गढ़शंकर में भी न्यायिक अधिकारियों द्वारा ग्रीन ओथ डे के तहत ‘एक जज, एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया और लोगों को इस दिशा में जागरूक किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रामाडोल फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 70,000 से ज़्यादा ट्रामाडोल टैबलेट, 7.65 लाख रुपये बरामद

अमृतसर :  पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने नशीले दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई की चेन...
article-image
पंजाब

29 नवंबर तक मनाया जाएगा पखवाड़ा : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में 34वां दंत पखवाड़ा शुरू किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के पद : साक्षात्कार की तिथियां घोषित, इस डेट से इंटरव्यू

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को नए साल में नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। जनवरी 2026 से मार्च महीने तक पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू की तिथियां तय की...
Translate »
error: Content is protected !!