एक देश एक चुनाव का बिल पास करवा के मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास : तीक्ष्ण सूद

by

समय सभी चुनाव होने से भारत की प्रगति में आएगी तेजी : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आज श्री तीक्ष्ण सूद के साथ भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, करन कपूर ने मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में भारी बहुमत से एक देश एक चुनाव बिल पास करवाने का स्वागत तथा धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुरे देश में एक साथ चुनाव होने से कम से कम एक लाख करोड़ रुपए केंद्र की सरकार के बर्बाद होने से बचेगें, जो देश में विकास तथा प्रगति के काम आएगें । देश की आज़ादी के बाद करीब दो दशक तक पुरे देश में एक ही समय चुनाव होते रहें हैं, परन्तु परस्तिथियाँ बदलने के साथ अब देश में बहुचनाव प्रथा चल रही हैं। हर साल में एक -दो बार विधान सभाओं के चुनाव आते रहते हैं व बीच-बीच में उपचुनाव भी करवाने पड़ते हैं , जिससे ना केवल देश की अर्थव्यवस्था पर भारी भरकम बोझ पड़ता है परन्तु समय-समय पर चुनाव होने से विकास कार्य ठप हो जाते हैं तथा लोगों की भलाई के लिए लागू की जाने वाली बहुत सी स्कीमों का क्रियाबन भी अटक जाता हैं।इस के अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी चुनावी ड्यूटी में बार-बार झोकना पड़ता है। श्री सूद ने कहा कि सबसे बड़ी अफ़सोस की बात तो यह हैं कि भारत में मुख्य विपक्षी दल देश हित की राजनीति करने की बजाए मोदी विरोधी यां भाजपा विरोधी राजनीति में लगे हुए हैं। उन्हें देश के हित में क्या बुरा है क्या भला हैं इसकी कोई प्रवाह नहीं बार-बार चुनावों से सरकारी कर्मचारी केबल चुनावी मशीनरी बन के रह चुके हैं ,जिससे उनके कार्यलयों का काम बुरी तरह पिछड़ रहा हैं। उन्हों ने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध की भूमिका को छोड़ कर राष्ट्र हित के मुद्दों के आधार पर सकरात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंडर-23 क्रिकेट होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब को एक पारी व 66 रनों से हराया: डा. रमन घई

होशियारपुर की ओर से कप्तान रचित सोनी, उपकप्तान हैरल वशिष्ट, अनिकेत राणा, उपलक्ष्य राठौर व मनवीर हीर ने किया शानदार प्रदर्शन होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला...
article-image
पंजाब

मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार दोषी ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करे केंद्र सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि वक्फ एक्ट में संशोधन का लोकसभा और राज्य सभा में त्रिणमूल कांगेस तथा...
article-image
पंजाब

21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश...
article-image
पंजाब

The Mashal of ‘Khedan Watan

Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa, MP Dr. Raj Kumar Chabbewal, Deputy Commissioner Komal Mittal and Mayor Surinder Kumar along with international players participated in the Mashal march – Cabinet Minister Jimpa and MP Dr....
Translate »
error: Content is protected !!